शौचालय न होने पर महिला ने छोड़ा ससुराल, सालभर बाद पति ने बनवाया तो सम्मान के साथ हुई घर वापसी
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 12 Jun 2025 10:06 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: ससुराल में शौचालय इस्तेमाल करने से रोके जाने और घरेलू हिंसा से परेशान होकर मायके लौट चुकी एक नवविवाहिता की ज़िंदगी में अब नया मोड़ आया है. मानवाधिकार संगठन की पहल से करीब एक साल बाद महिला की ससुराल में दोबारा वापसी हुई है. मामला रोहतास जिले के डालमियानगर थाना क्षेत्र का है.
Bihar News: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता को उसके ससुराल में शौचालय उपयोग करने से भी वंचित कर दिया गया. मामूली पारिवारिक विवाद के बाद शुरू हुई प्रताड़ना ने ऐसी भयावह स्थिति पैदा कर दी कि महिला को अपनी ससुराल छोड़ मायके का सहारा लेना पड़ा. लेकिन अब, मानवाधिकार संगठन की पहल से सालभर बाद वह महिला फिर से अपने ससुराल लौट सकी है.
महिला के साथ मारपीट करता था शराबी पति
खजूरी निवासी कंचन देवी की शादी सात साल पहले गंगौली के राजगीर साह से हुई थी. शुरुआती कुछ सालों तक सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन फिर पति और ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया. कंचन के मुताबिक, पति को शराब की लत थी और अक्सर उसे मारपीट का सामना करना पड़ता था. पारिवारिक विवाद के बाद ससुरालवालों ने हद पार करते हुए उसे शौचालय का भी उपयोग नहीं करने दिया.
समझौते के बाद वापस आई ससुराल
बेइज्जती और प्रताड़ना से आहत कंचन ने अपनी बेटी खुशी को साथ लेकर मायके में शरण ली. बार-बार समझौते की कोशिशें नाकाम रहीं. आखिरकार, मानवाधिकार एसोसिएशन की पटना प्रमंडल अध्यक्ष र. सिन्हा, मनीषा श्रीवास्तव और डॉ. पाठक ने इस मामले में पहल की. उन्होंने दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई और समझौते के बाद कंचन देवी को ससम्मान उसके ससुराल वापस भिजवाया गया.
इस बीच पति ने घर में शौचालय का निर्माण कराया और भविष्य में कंचन को उचित सम्मान देने का वादा किया. कंचन देवी ने भी मानवाधिकार संगठन का आभार जताते हुए कहा कि बिना उनके हस्तक्षेप के यह संभव नहीं था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










