Bihar News: बिहार में आज अफसर और आम लोगों की फेस टू फेस होगी बात, जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया
Published by : Preeti Dayal Updated At : 19 Jan 2026 9:24 AM
बिहार में अफसर और आम लोग हफ्ते में दो दिन आमने-सामने करेंगे बात (एआई फोटो)
Bihar News: बिहार में आज से लोगों के प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए अफसर और आम लोग फेस टू फेस बातचीत करेंगे. अब हफ्ते में हर सोमवार और शुक्रवार को अफसर लोगों के प्रॉब्लम्स सुनेंगे. इसकी शुरुआत आज से हो गई है.
Bihar News: बिहार में आज से नया सिस्टम लागू हो गया है. अब हफ्ते में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को अफसर और आम लोग फेस टू फेस बातचीत करेंगे. आम लोग अपने प्रॉब्लम्स को अफसर के सामने रखेंगे, जिसका जल्द से जल्द सॉल्यूशन भी किया जाएगा. इसकी शुरुआत आज से हो रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा शनिवार को ही की थी.
इसके बाद मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किया था. साथ ही सभी सरकारी ऑफिस में आम जनता के प्रॉब्लम्स सुनने के लिए दिन और समय तय कर दिया गया था. इस दौरान सभी सरकारी ऑफिस में आने वाले लोगों के लिए जरूरी फैसिलिटी (जैसे- पीने के लिए पानी, बैठने की जगह, टॉयलेट) रहेगी.
इन ऑफिस में अफसर से मिल सकेंगे लोग
यह बैठक हर हफ्ते में सोमवार और शुक्रवार को होगी. इसमें ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल, जिला, प्रमंडल और राज्य के सभी ऑफिस में आम लोग संबंधित पदाधिकारी से उनके वर्क प्लेस या ऑफिस में मिलकर अपनी प्रॉब्लम्स बता सकेंगे.
क्या होगी पूरी प्रक्रिया?
पूरी प्रक्रिया को लेकर बताया गया कि अधिकारियों से मिलने के लिए आने वाले लोगों से मिली शिकायतों को शिकायत रजिस्टर में नोट किया जाएगा. इसके साथ ही उनसे मिली सभी शिकायतों के निपटारे की लगातार मॉनिटरिंग भी की जाएगी.
यह सुविधा भी लोगों को मिलेगी
अगर ऐसा कंडीशन होता है कि अफसर किसी जरूरी कारण से सोमवार और शुक्रवार को ऑफिस में नहीं रह पाते हैं तो उनकी जगह कोई ऑथोराइज्ड अधिकारी लोगों से मिलेंगे और उनकी शिकायतें सुनेंगे.
अधिकारी से मिलने के लिए बनवाना होगा पास
सचिवालय में अधिकारियों से मिलने के लिए सभी मेन एंट्री पर गेट पास बनवाना होगा. विभाग के अपर मुख्य सचिव से लोग सोमवार को दोपहर चार बजे से पांच बजे तक मिल सकेंगे. जबकि शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक मुलाकात की जा सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










