ePaper

Bihar News: राजधानी पटना में रविवार को इन इलाकों में 8 घंटे बिजली रहेगी गुल, जानिए कब और कहां ?

Updated at : 03 Aug 2024 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar

Bihar (सांकेतिक)

Bihar News: बिहार की राजधानी में 8-10 इलाकों में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी. केबल शिफ्टिंग , मेंटेनेंस और पेड़ की छटाई वजह से पटना में बिजली उपलब्ध नहीं रहेगी. एक बार आप देख लीजिए किन इलाकों में और कितने देर तक बिजली बाधित रहेगी.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार की राजधानी में 8-10 इलाकों में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी. केबल शिफ्टिंग , मेंटेनेंस और पेड़ की छटाई वजह से पटना में बिजली उपलब्ध नहीं रहेगी. एक बार आप देख लीजिए किन इलाकों में और कितने देर तक बिजली बाधित रहेगी.

इन इलाकों में बिजली की सेवा बाधित रहेगी

बारिश का मौसम है और लगातार बारिश के वजह से शॉर्ट सर्किट होने के कारण काफी डिक्कतों का सामना करना पड़ता है. जिसके कारण घंटों बिजली गायब हो जाती है. जिसकी वजह से बिजली विभाग को समय समय पर बिजली के केबल का मेंटेनेंसे का कार्य करना होता है. केबल की मेंटेनेंसे वर्क के वजह से सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी. इस वजह से कई इलाकों में बिजली बाधित रहेगी. मेंटेनेंसे वर्क के कारण मौर्य लोक, तारामंडल, गोविंद मथुरा रोड, काशी पैलेस, हीरा पैलेस और अदालतगंज रोड, अशोक राज पथ, बाबू टोला और मखनिया रोड के इलाकों में बिजली बाधित रहेगी.

ये भी पढ़े: गया में युवक को गोली मारकर 14 लाख लूटे, दो गिरफ्तार

इन इलाकों में 2-3 घंटे बिजली नहीं रहेगी

कुछ इलाकों में 2 से 3 घंटे तक बिजली सेवा नहीं रहेगी डाक बंगला बिजली कंडक्टर के अंतर्गत एसपी वर्मा रोड में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली गुल रहेगी. इसके अलावा मखनिया कुंआ, जीएम रोड, बाबू टोला, पटना मार्केट, अशोक राज पथ इन इलाकों में दोपहर 12 बजे से दोपहर के 3 बजे तक बिजली बाधित रहेगी.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन