पटना के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, गुस्साए लोगों ने पुलिस पर किया हमला

Edited by Rani Thakur
Updated:
विज्ञापन

पटना में स्कूल के बाहर लोगों की भीड़

Bihar News: पटना के गदर्नीबाग थाना इलाके के कन्या मध्य विद्यालय में एक छात्रा ने बाथरूम में खुद को आग लगा ली. पीड़िता का नाम जोया परवीन (12-13) बताया गया है. वह कक्षा 5-ए की छात्रा है. छात्रा का शरीर बुरी तरह झुलस चुका है और उसका पीएमसीएच में इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

Bihar News: पटना के गदर्नीबाग थाना इलाके के कन्या मध्य विद्यालय में एक छात्रा ने बाथरूम में खुद को आग लगा ली. पीड़िता का नाम जोया परवीन (12-13) बताया गया है. वह कक्षा 5-ए की छात्रा है. घटना बुधवार की है और इसकी खबर मिलते ही मौके पर पहुंची गर्दनीबाग थाने की पुलिस ने परवीन को पीएमसीएच में भर्ती कराया. जहां उसका सिओटी में इलाज चल रहा है. छात्रा का शरीर बुरी तरह झुलस चुका है.

खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

इस संबंध में सिटी एसपी दीक्षा ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. इस घटना में किसका हाथ है यह पता लगाने के लिए सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पीड़ित छात्रा के परिजनों से भी बातचीत की जा रही है. प्राथिमक जांच में पता चला है कि छात्रा चितकोहरा इलाके की रहने वाली है. परवीन ने स्कूल के बाथरूम में क्यों और कैसे आग लगाई इन सब की जांच जारी है. जांच करने पहुंची एफएसएल की टीम ने बाथरूम से केरोसिन का बोतल बरामद किया है.

गुस्साए लोगों ने स्कूल में किया तोड़फोड़

मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद गुस्साए लोगों ने पहले को स्कूल का घेराव किया. इसके बाद इन लोगों ने स्कूल में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की. यहां तक कि नाराज लोगों ने मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों को भी पीटा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मॉर्निंग असेंबली के बाद लगाई आग

वहीं, स्कूल के शिक्षक से मिली जानकारी के अनुसार आज मॉर्निंग असेंबली के बाद सुबह 10 बजे एक छात्रा ने शिक्षकों को जानकारी दी कि बाथरूम में आग लगी है. शिक्षकों को कहना है कि परवीन ने खुद से ही आग लगाई है.

इसे भी पढ़ें: नालंदा में बाढ़ से हाहाकार: नदी का तटबंध टूटने से घरों में घुसा पानी, पलायन करने पर मजबूर हजारों लोग

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन