BIHAR NEWS : नई पोस्टिंग के छह दिन बाद गई कुर्सी, SSP ने लिया कड़ा एक्शन

6 days after the new posting, SSP took strict action
BIHAR NEWS : भागलपुर पुलिस महकमे में इन दिनों एक बड़ी कार्रवाई की चर्चा जोरों पर है. महज छह दिन पहले नई पोस्टिंग पाकर अकबरनगर थाने का जिम्मा संभालने वाले थाना प्रभारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे और एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया.
BIHAR NEWS : बिहार पुलिस में जवाबदेही और अनुशासन को लेकर आए दिन कार्रवाई होती रहती है. लेकिन भागलपुर से आई ताजा खबर ने पुलिस महकमे को झकझोर दिया है.
28 अगस्त को अकबरनगर थाने का प्रभार संभालने वाले राजीव रंजन पर आरोप लगा कि उन्होंने कोयला लदे वाहनों को छोड़ने के एवज में पैसों की मांग की. मामला एसएसपी तक पहुंचा और जांच में आरोप सही पाए जाने पर छह दिन के भीतर ही उनकी कुर्सी चली गई.
आरोप और जांच की पूरी कहानी
थाना प्रभारी राजीव रंजन के खिलाफ आरोप लगा कि वे थानेदारी संभालते ही उगाही में सक्रिय हो गए. कोयला लदे वाहनों को रोककर छोड़ने के नाम पर उन्होंने अवैध वसूली की. इतना ही नहीं, पहले से जब्त किए गए पुराने वाहनों को छोड़ने के लिए भी पैसे की मांग की गई थी.
इसकी जानकारी सीधे एसएसपी हृदयकांत तक पहुंची. उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वतंत्र जांच कराई. जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि हुई तो तुरंत राजीव रंजन को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया.
एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि थानेदार का आचरण “कर्तव्यहीनता और स्वेच्छाचारिता” की श्रेणी में आता है, जो पुलिस सेवा की गरिमा और अनुशासन के खिलाफ है.
पुलिस महकमे में हड़कंप
अकबरनगर थाना प्रभारी पर हुई कार्रवाई ने जिले के पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है. अधिकारियों और कर्मियों के बीच चर्चा है कि महज छह दिन में किसी थानेदार को हटाना अपने आप में एक कड़ा संदेश है. यह साफ हो गया है कि भ्रष्टाचार या स्वेच्छाचारिता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
गौरतलब है कि राजीव रंजन से पहले अकबरनगर के थानेदार का तबादला बांका कर दिया गया था. अब सस्पेंड किए गए SHO का मुख्यालय पुलिस लाइन रहेगा.
इस कार्रवाई ने पुलिस महकमे में अनुशासन और पारदर्शिता को लेकर नया संकेत दिया है. वहीं, आम लोगों में भी यह संदेश गया है कि पुलिस अधिकारियों पर लगने वाले गंभीर आरोपों पर अब त्वरित कार्रवाई होगी.
Also Read: Bihar News: गंडक नदी पर बनेगा नया पुल, छह सौ करोड़ की लागत से बदल जाएगी उत्तर बिहार की तस्वीर
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




