ePaper

अब यहां भेजनी होगी भवन निर्माण के नक्शे की कॉपी, बिहार सरकार ने जारी किया आदेश

Updated at : 12 Sep 2025 3:16 PM (IST)
विज्ञापन
government has issued an order for building construction

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: राज्य सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने सभी नगर निकायों, नगर निगम, नगर परिषद् एवं नगर पंचायत के लिए एक निर्देश जारी किया है. जसमें कहा गया है कि उनके द्वारा अनुमोदित भवन के नक्शों की प्रति भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा), बिहार को ईमेल के माध्यम से उपलब्ध कराएंगे.

विज्ञापन

Bihar News: राज्य सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने सभी नगर निकायों, नगर निगम, नगर परिषद् एवं नगर पंचायत के लिए एक निर्देश जारी किया है. जसमें कहा गया है कि उनके द्वारा अनुमोदित भवन के नक्शों की प्रति रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा), बिहार को ईमेल के माध्यम से उपलब्ध कराएंगे. इस बारे में विभाग द्वारा एक पत्र सभी नगर निगमों के नगर आयुक्तों एवं नगर परिषद् एवं नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकरिओं को जारी कर दिया गया है.

रियल एस्टेट के क्षेत्र में आएगी पारदर्शिता

पत्र के माध्यम से नगर निकायों को यह भी निदेशित किया गया है कि अनुमोदित नक्शों के अलावा सभी नगर निकाय नक्शे के साथ-साथ जारी होने वाले परमिट लेटर की प्रति भी रेरा बिहार को उपलब्ध कराएंगे. यह भी कहा गया है कि अगर नक्शा का पुनर्वैधीकरण किया गया है तो इसकी सूचना एवं ईमारत का काम पूरा हो जाने पर नगर निकाय द्वारा जारी किए गए ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट की प्रति भी प्राधिकरण को ईमेल के माध्यम से देनी होगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रियल एस्टेट के क्षेत्र में आएगी पारदर्शिता

विभाग द्वारा नगर निकायों को जारी पत्र एक बेहतर योग्य कदम है क्योंकि अनुमोदित नक्शों एवं उससे सम्बंधित अन्य कागजों परमिट लेटर, पुनर्वैधीकरण, ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट आदि की सही जानकारी प्राप्त होने से प्राधिकरण को अपने काम में बहुत सहूलियत होगी. इसकी वजह है कि अभी अगर नक्शे से संबंधित किसी कागज की सत्यता जांच करने में काफी कठिनाई आती है और इसमें समय भी अधिक लग जाता है. रेरा अधिनियम का मुख्य उद्देश्य रियल एस्टेट के क्षेत्र में पारदर्शिता लाना है ताकि सभी हितधारकों, खासकर घर खरीदारों, के हितों की रक्षा हो सके. सरकार ने जनता की बेहतरी के लिए यह निर्देश जारी किया है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में 23.36 करोड़ से बनेगी रेडिमेड गारमेंट्स इकाई, खुलेंगे रोजगार के नए अवसर

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन