नियोजित शिक्षक जहां है वहीं रहेंगे, पटना में नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद नीतीश कुमार का एलान

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 200 टीचरों को ज्वाइनिंग लेटर दिया है और अन्य सभी शिक्षकों को उनके जिले में ही संबंधित अधिकारी ज्वाइनिंग लेटर देंगे.
Bihar News: पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि नियोजित शिक्षक जहां है वहीं रहेंगे. मुख्समंत्री बुधवार को पटना में नियोजित शिक्षकों को ज्वाइनिंग लेटर देने के बाद आयोजित समारोह में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि विशिष्ट शिक्षक बनने के बाद भी जो शिक्षक जहां हैं वही रहेंगे. इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने नियोजित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा. नियुक्ति पत्र मिलने के बाद यह विशिष्ट शिक्षक बनेंगे और यह राज्यकर्मी हो जाएंगे.
विशिष्ठ शिक्षकों को सौंपा गया नियुक्ति पत्र
इस कार्यक्रम के लिए शिक्षा विभाग ने अधिवेशन भवन में विशेष तैयारी की थी. कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भी मौजूद थे. कुल 1 लाख 14 हजार 138 विशिष्ठ शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 200 टीचरों को ज्वाइनिंग लेटर दिया है और अन्य सभी शिक्षकों को उनके जिले में ही संबंधित अधिकारी ज्वाइनिंग लेटर देंगे.
स्थानांतरण को लेकर परेशान हैं शिक्षक
नियोजित शिक्षक पदस्थापन स्थानांतरण को लेकर परेशान थे. जिसको लेकर नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में ही एलान कर दिया है. इसके साथ ही शिक्षकों के संशय को भी उन्होंने खत्म कर दिया है. जिन विशिष्ट शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया है, उनमें 98,349 प्रारंभिक शिक्षक, 12,524 माध्यमिक शिक्षक और 3,265 उच्च माध्यमिक शिक्षक शामिल हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते हुए कहा कि शेष बचे नियोजित शिक्षकों को भी फिर से अवसर मिलेगा. एक सामान्य परीक्षा देकर वो सभी विशेष शिक्षक बनेंगे. ऐसे 85609 शिक्षक हैं. सीएम ने शिक्षकों से हाथ उठाकर बच्चों को गंभीरता से पढ़ाने का लिया संकल्प और कहा कि खूब पढ़ाइए, मन से पढ़ाइए.
Also Read: Bihar Land Survey: नाकाफी रही ट्रेनिंग, सरकार सर्वे कर्मियों को अब देगी कैथी लिपि की किताब
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




