Bihar News: 'गोली का जवाब गोली से मिलेगा', बिहार के DGP विनय कुमार ने अपराधियों को दी चेतावनी, शिकायत के लिये नंबर भी दिये
Published by : Preeti Dayal Updated At : 03 Jan 2026 9:34 AM
बिहार डीजीपी विनय कुमार
Bihar News: बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने चेतावनी दे दी है. उन्होंने कहा, अपराधियों को गोली का जवाब गोली से ही दिया जायेगा. इसके साथ ही लोगों के लिये समस्या, शिकायत या सुझाव को लेकर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है.
Bihar News: बिहार के डीजीपी विनय कुमार अपराधियों के खिलाफ पूरी तरह से सख्त नजर आ रहे हैं. इस बीच उन्होंने साफ चेतावनी दे दी है कि अपराधियों को गोली का जवाब गोली से ही दिया जायेगा. कानून से टकराने वालों के खिलाफ अब कोई ढिलाई नहीं होगी. उन्होंने कहा कि कई बार पुलिस को आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करनी पड़ती है और ऐसी ही स्थिति पटना के फुलवारीशरीफ में बनी, जहां पुलिस की फायरिंग में एक अपराधी घायल हुआ.
‘अपराधी गोली चलायेंगे, तो पुलिस भी जवाब देगी’
विनय कुमार ने साफ कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए है और अगर अपराधी गोली चलायेंगे तो पुलिस भी जवाब देगी. विनय कुमार ने राज्य में अपराध के ग्राफ को लेकर दावा किया कि पटना में अलग-अलग कैटेगरी के अपराधों में करीब 25 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गयी है, जबकि पूरे बिहार में भी क्राइम घटने की प्रवृत्ति दिख रही है.
शिकायतों के लिये हेल्पलाइन नंबर जारी
इसके साथ ही बिहार पुलिस मुख्यालय ने नागरिक शिकायतों के समाधान के लिए सीधे डीजीपी कंट्रोल रूम को सेंटर में रखने का निर्णय लिया है. अब लोग अपनी समस्या, शिकायत या सुझाव हेल्पलाइन नंबर 9031829339 और 9031829340 पर दर्ज करा सकेंगे. पुलिस मुख्यालय कॉल करने वालों को शिकायत के समाधान तक सिस्टमेटिक फॉलोअप भी देगा. इस व्यवस्था का मकसद शिकायतकर्ता को दफ्तरों के चक्कर से मुक्त करना बताया गया है.
हेल्पलाइन नंबर मिलने से इन्हें होगा फायदा
जानकारी के मुताबिक, कंट्रोल रूम में दर्ज हर शिकायत की मॉनीटरिंग टॉप लेवल पर होगी और संबंधित जिले और थाने को तत्काल कार्रवाई के लिए अलर्ट भेजा जायेगा. देरी होने पर जिम्मेदारी तय होगी. डीजीपी विनय कुमार पहले से जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते आ रहे हैं. नयी व्यवस्था उन लोगों के लिए विकल्प है जो व्यक्तिगत रूप से नहीं पहुंच पाते. 9031829340 पर शुक्रवार से सुनवाई शुरू हो गयी. 9031829339 नंबर भी आज शनिवार से चालू हो जायेगा.
युवाओं को लेकर डीजीपी ने क्या कहा?
डीजीपी विनय कुमार ने युवाओं के बीच बढ़ते ड्रग्स और साइबर अपराध पर गंभीर चिंता जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ युवा नशे के कारोबार और ऑनलाइन फ्रॉड में उलझते जा रहे हैं, जो समाज के लिए बड़ा खतरा है. पुलिस ने इस पर विशेष अभियान चलाया है और बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां की गयी हैं. नक्सल गतिविधियों पर उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में नक्सलवाद की ताकत लगातार कमजोर हुई है. मुंगेर में तीन बड़े नक्सलियों ने पुलिस की मौजूदगी में आत्मसमर्पण किया, जबकि बेगूसराय में एक नक्सली कार्रवाई के दौरान मारा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










