ePaper

Bihar News: पटना में होटल से धनबाद के प्रोफेसर का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 30 Aug 2024 2:23 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: पटना में होटल से धनबाद के प्रोफेसर का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: वाचस्पति मिश्रा धनबाद के रहने वाले थे. पेशे से प्रोफेसर बताए जा रहे हैं. कोतवाली थाने की पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है.

विज्ञापन

Bihar News: पटना. राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. पटना के होटल के कमरे में शव मिला. मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है. पटना के कोतवाली थाना इलाके में मारवाड़ी आवास गृह के कमरे में शव मिला है. मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. मृतक का नाम वाचस्पति मिश्रा बताया जा रहा है. वाचस्पति मिश्रा धनबाद के रहने वाले थे. पेशे से प्रोफेसर बताए जा रहे हैं. कोतवाली थाने की पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है.

कमरे में फर्श पर पड़ा मिला शव

घटना के संबंध में बताया जाता है कि धनबाद के रहने वाले बचस्पति मिश्रा मारवाड़ी आवास गृह में रूम नंबर 77 में ठहरे थे. प्रोफेसर मिश्र 28 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर आये थे, उसके बाद बाहर नहीं निकले. सुबह कॉल किया गया नहीं उठाये तो होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो 60 वर्ष के धनबाद के रहने वाले बचस्पति मिश्रा का शव फर्श पर पड़ा मिला. पुलिस का कहना है कि पहली नजर में यह हार्ट अटैक का मामला लग रहा है. परिवार को सूचित कर दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. प्रो मिश्र अपना क्यों आये थे इसकी जानकारी अब तक नहीं मिली है. पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है.

Also Read: Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे का शेड्यूल जारी, इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरुरत

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन