Bihar News: पटना के पुनपुन में बड़ा हादसा, श्रीपालपुर में दीवार ढहने से 25 दबे

Edited by Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

Bihar News: पटना के पुनपुन इलाके में दीवार गिरने से कई लोगों के दबने की सूचना है. पुनपुन इलाके में दीवार ढहने से कम से कम 25 लोगों के दबने की बात कही जा रही है.

विज्ञापन

Bihar News: पटना. पटना में बड़ा हादसा हुआ है. पटना के पुनपुन इलाके में दीवार गिरने से कई लोगों के दबने की सूचना है. पुनपुन इलाके में दीवार ढहने से कम से कम 25 लोगों के दबने की बात कही जा रही है. मौके पर पुलिस और राहत दल के सदस्य पहुंच गये हैं. घटना के बाद मौके पर लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है. कई लोगों को मलवे से बाहर निकाला गया है, जबकि अभी भी कई लोग मलवे में दबे हुए हैं. ग्रामीणों की सहायता से पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचा रही है. कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

Also Read: Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे का शेड्यूल जारी, इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरुरत

हल्की बारिश होने की वजह से दीवार गिरी

मिली जानकारी के अनुसार पुनपुन के श्रीपालपुर में बुधवार को दीवार गिर गयी, जिसमें 25 लोगों के दबने की खबर मिल रही है. घटना के बाद मौके पर लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है. हादसे के वक्त मौजूद युवक ने बताया कि ‘कोई बाबा आते थे और पूजा कराते थे.इस पूजा में लोग शामिल होते हैं.हल्की बारिश होने की वजह से दीवार गिरी, जिसमें 50 से 60 लोग घायल हैं. इसमें 20 से 25 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. किसी का सिर फटा है तो किसी का हाथ-पैर टूट गया है. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन