14 अप्रैल को पटना आ सकते हैं पीएम मोदी, नई सरकार के गठन की तैयारी तेज

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
Bihar New Government: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को पटना आ सकते हैं. बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं. पटना में तो शपथ ग्रहण को लेकर बैठकों का दौर भी देखा जा रहा है. संभावना जताई जा रही है कि शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी शामिल हो सकते हैं.
Bihar New Government: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है. लेकिन सीएम फेस पर सस्पेंस अब तक बरकरार है. बिहार की सियासत के लिए 14 और 15 अप्रैल का दिन बेहद खास माना जा रहा है. चर्चा है कि सीएम नीतीश 14 तारीख को इस्तीफा दे सकते हैं और 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन हो सकता है. तमाम सियासी हलचल के बीच संभावना जताई जा रही है कि 14 अप्रैल को पीएम मोदी पटना आ सकते हैं.
चर्चा तेज है कि 14 अप्रैल को पीएम मोदी पटना में ही रुकेंगे. इसके बाद 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं. नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद वे दिल्ली वापस लौट सकते हैं. अगले दो दिनों के लिए कार्यक्रम को लेकर लिस्ट तैयार की जा रही है. पटना जिला प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है.
पटना में शपथ ग्रहण को लेकर तैयारी
पटना में शपथ ग्रहण की तैयारी तेज हो गई है. सोमवार को पटना के डीएम त्यागराजन एसएम लोकभवन पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल को सुरक्षा और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी. पटना में वीवीआईपी (VVIP) मूवमेंट, सुरक्षा घेरा और पार्किंग की पूरी व्यवस्था की जा रही है.
स्वास्थ्य विभाग को भी स्टैंडबाय पर रखा गया है, जहां मेडिकल टीमें और एंबुलेंस समारोह स्थल पर मुस्तैद रहेंगी. इसके साथ ही फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन की टीमों को भी अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया है. पटना में वीआईपी मूवमेंट के कारण लोगों को जाम की समस्या न हो, इसके लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है. पटना के प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन की योजना बनाई जा रही है, जिसकी जानकारी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी.
NDA विधायकों के लिए फरमान जारी
इसके साथ ही एनडीए के 202 विधायकों के लिए फरमान भी जारी कर दिया गया है. एनडीए विधायकों से कहा गया है कि 14 और 15 अप्रैल को वे पटना में ही रहें. चर्चा है कि बिहार में नई सरकार के गठन की संभावना को देखते हुए ही यह फरमान जारी किया है. ऐसे में आगे क्या कुछ गतिविधियां होती हैं, यह देखने वाली बात होगी.
Also Read: 14 और 15 तारीख को NDA विधायक पटना में ही रहें, सियासी हलचल के बीच फरमान जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




