Infinix Note 60 Pro vs Redmi Note 15 Pro: किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा?

Published by :Ankit Anand
Published at :13 Apr 2026 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
Infinix Note 60 Pro vs Redmi Note 15 Pro

Infinix Note 60 Pro vs Redmi Note 15 Pro (Photo: Canva)

Infinix Note 60 Pro और Redmi Note 15 Pro मिड रेंज सेगमेंट में आमने-सामने हैं. Note 60 Pro ज्यादा स्मूथ डिस्प्ले, फास्ट चार्जिंग और वायरलेस सपोर्ट देता है. वहीं Note 15 Pro बेहतर कैमरा और थोड़ी बड़ी बैटरी के साथ आता है. कीमत में Note 15 Pro सस्ता है. आइए देखें कंपैरिजन.

विज्ञापन

Infinix Note 60 Pro और Redmi Note 15 Pro, दोनों ही मिड-रेंज सेगमेंट में जबरदस्त कॉम्पिटिशन दे रहे हैं. दोनों फोन फीचर्स में कुछ हद तक एक जैसे लगते हैं, लेकिन इनके बीच कुछ ऐसे फर्क हैं जो आपके यूज के हिसाब से फैसला आसान बना देते हैं. कैमरे की बात करें तो दोनों में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, लेकिन डिजाइन और लुक के मामले में दोनों फोन अलग पहचान बनाते हैं. अगर आप दोनों के फीचर्स को साइड-बाय-साइड समझना चाहते हैं, तो यहां हमने दोनों फोन्स की कंपैरिजन की है.

Infinix Note 60 Pro vs Redmi Note 15 Pro: डिस्प्ले

डिस्प्ले की बात करें तो Infinix Note 60 Pro में 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. धूप में भी ये स्क्रीन कमाल का काम करती है क्योंकि इसकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक जाती है. साथ ही, इसमें Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी दिया गया है.

वहीं Redmi Note 15 Pro में थोड़ा बड़ा 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, लेकिन इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है. ब्राइटनेस के मामले में ये 3,200 निट्स तक जाता है. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसमें Gorilla Glass Victus 2 मिलता है.

Infinix Note 60 Pro vs Redmi Note 15 Pro: परफॉरमेंस

Infinix Note 60 Pro में आपको Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलता है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बना है. इसमें आपको 12GB तक LPDDR5 RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट भी मिल जाता है.

वहीं दूसरी तरफ Redmi Note 15 Pro में MediaTek Dimensity 7400-Ultra चिपसेट दिया गया है. इसमें 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है. यानी यह भी अच्छा परफॉर्म करता है, लेकिन RAM और मेमोरी टाइप के मामले में यह Infinix से थोड़ा पीछे रह जाता है.

Infinix Note 60 Pro vs Redmi Note 15 Pro: कैमरा

कैमरे की बात करें तो Infinix Note 60 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल हैं. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

वहीं दूसरी तरफ Redmi Note 15 Pro कैमरा के मामले में काफी आगे निकल जाता है. इसमें 200MP का दमदार मेन सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है. साथ ही, सेल्फी लवर्स के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

Infinix Note 60 Pro vs Redmi Note 15 Pro: बैटरी

Infinix Note 60 Pro में आपको 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है. इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है.

वहीं दूसरी तरफ Redmi Note 15 Pro में 6,580mAh की बैटरी दी गई है, जो थोड़ा ज्यादा कैपेसिटी वाली है. लेकिन इसमें 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. यानी बैटरी थोड़ी बड़ी है, लेकिन चार्जिंग स्पीड Infinix के मुकाबले कम है.

Infinix Note 60 Pro vs Redmi Note 15 Pro: कीमत

Infinix Note 60 Pro को करीब ₹31,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है. वहीं Redmi Note 15 Pro थोड़ा ज्यादा किफायती है क्योंकि इसकी एंट्री कीमत सिर्फ ₹29,999 रखी गई है.

यह भी पढ़ें: Realme 16 vs Vivo V70 FE: दोनों में 7000mAh बैटरी, लेकिन बाकी के फीचर्स में कौन आगे?

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola