Census 2027 में पूछे जाएंगे 33 सवाल, जानिए घर-घर सर्वे में क्या-क्या देनी होगी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

जनगणना में 33 सवाल पूछे जायेंगे

Census 2027: भारत में जनगणना 2027 की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस बार हर परिवार से 33 सवाल पूछे जाएंगे. ये सवाल मकान, परिवार, पानी, सफाई, बिजली और घरेलू सुविधाओं से जुड़े होंगे. सरकार ने साफ किया है कि सही जानकारी देना सभी नागरिकों के लिए जरूरी होगा.

विज्ञापन

Census 2027: भारत सरकार ने जनगणना 2027 की तैयारी शुरू कर दी है. इस बार जनगणना के दौरान कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे. इन सवालों को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें चल रही थीं, लेकिन सरकार ने साफ कर दिया है कि यही तय प्रश्न नागरिकों से पूछे जाएंगे. जनगणना का मकसद देश की आबादी, घरों की स्थिति और लोगों को मिलने वाली सुविधाओं की सही जानकारी जुटाना है. इससे सरकार को विकास योजनाएं बनाने में मदद मिलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

खुद भी भर सकेंगे जानकारी

नागरिक 17 अप्रैल से 1 मई तक ऑनलाइन पोर्टल पर खुद अपनी जानकारी भर सकेंगे. इसे स्वगणना कहा जाएगा. इसके बाद 2 मई से 31 मई तक सरकारी प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे. सभी लोगों को सही जानकारी देना जरूरी होगा.

परिवार से जुड़े 8 सवाल

परिवार की संख्या कितनी है.
घर में कुल कितने लोग रहते हैं.
परिवार के मुखिया का नाम क्या है.
परिवार के मुखिया का लिंग क्या है.
परिवार के मुखिया की जाति क्या है.
घर अपना है या किराये का है.
घर में कुल कितने कमरे हैं.
घर में कितने विवाहित परिवार रहते हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पानी, सफाई और ऊर्जा से जुड़े 10 सवाल

पीने के पानी का मुख्य स्रोत क्या है.
पेयजल कितनी आसानी से उपलब्ध है.
रोशनी का मुख्य साधन क्या है.
क्या घर में शौचालय है.
शौचालय किस प्रकार का है.
गंदे पानी की निकासी कैसे होती है.
क्या घर में स्नानघर है.
क्या घर में रसोईघर है.
खाना पकाने का मुख्य ईंधन क्या है.
परिवार मुख्य रूप से कौन सा अनाज खाता है.

मकान से जुड़े 7 सवाल

मकान संख्या क्या है.
जनगणना मकान संख्या क्या है.
घर का फर्श किस सामग्री का बना है.
घर की दीवार किस सामग्री की है.
छत किस सामग्री की बनी है.
मकान का उपयोग किस काम के लिए हो रहा है.
मकान की वर्तमान स्थिति क्या है.

इसे भी पढ़ें: बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन? संजय झा ने दिए संकेत, जल्द खत्म होगा सस्पेंस

घरेलू साधनों से जुड़े 8 सवाल

क्या घर में रेडियो है.
क्या टेलीविजन है.
क्या इंटरनेट सुविधा उपलब्ध है.
क्या लैपटॉप या कंप्यूटर है.
क्या मोबाइल, टेलीफोन या स्मार्टफोन है.
क्या साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल या मोपेड है.
क्या कार, जीप या वैन है.
मोबाइल नंबर क्या है.

सरकार का कहना है कि सही और पूरी जानकारी देने से देश की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी और योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंच सकेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन