अंधविश्वास और क्राइम के खिलाफ गुमला के घाघरा में 'हल्ला बोल', मुखिया और पुलिस ने ग्रामीणों को सिखाए सुरक्षा के गुर
Published by : Sameer Oraon Updated At : 13 Apr 2026 4:53 PM
ग्रामीणों को समझाते घाघरा मुखिया और थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह
Gumla Ghaghra News: अंधविश्वास और नशे के खिलाफ घाघरा जागरूकता अभियान चलाया गया. घाघरा बस्ती में मुखिया योगेंद्र भगत और थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को डायन बिसाही, साइबर ठगी और रैश ड्राइविंग के प्रति सचेत किया. ग्रामीणों ने एकजुट होकर इन सामाजिक बुराइयों के खिलाफ पुलिस का सहयोग करने का संकल्प लिया है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Gumla Ghaghra News, गुमला : गुमला जिले के घाघरा प्रखंड स्थित घाघरा बस्ती में रविवार को सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया. मुखिया योगेंद्र भगत के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को डायन बिसाही, रैश ड्राइविंग, साइबर क्राइम और नशा मुक्ति जैसे गंभीर मुद्दों पर जागरूक किया गया. अभियान में घाघरा थाना प्रभारी ने भी शामिल होकर ग्रामीणों को इसके कानूनी पक्षों की जानकारी दी.
सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुटता की अपील
घाघरा मुखिया योगेंद्र भगत ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि एक सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए हर नागरिक की जिम्मेदारी जरूरी है. उन्होंने अपील की कि वे सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट हों और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें.
Also Read: पलामू में दिनहदाड़े लूट, सीएसपी संचालक दंपति को गोली मार किया घायल
थाना प्रभारी ने दी सख्त चेतावनी
थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने भी कड़े शब्दों में कहा कि डायन बिसाही जैसी कुप्रथा समाज के लिए कलंक है. किसी भी अंधविश्वास में पड़कर कानून हाथ में लेना गंभीर अपराध है. उन्होंने सड़क सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि रैश ड्राइविंग से निर्दोषों की जान जा रही है. साथ ही, साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए उन्होंने ग्रामीणों को बैंकिंग जानकारी साझा न करने और अनजान लिंक से बचने की सलाह दी.
ग्रामीणों ने लिया संकल्प
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाओं ने हिस्सा लिया. पुलिस और मुखिया द्वारा दी गई जानकारी को ग्रामीणों ने न केवल गंभीरता से सुना, बल्कि कार्यक्रम के अंत में अंधविश्वास और नशे से दूर रहने का सामूहिक संकल्प भी लिया. प्रशासन का उद्देश्य इस तरह के कैंपेन के जरिए लोगों को कानून के प्रति सजग बनाना और समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










