महिला से सोने की चेन झपटकर बदमाश फरार, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
महिला से सोने की चेन झपटकर बदमाश फरार, प्राथमिकी दर्ज

महिला से सोने की चेन झपटकर बदमाश फरार, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

गुमला. गुमला शहर के पालकोट रोड स्थित शक्ति मंदिर के पास एक महिला के साथ चेन स्नैचिंग की घटना हुई. वीर कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी सती देवी बड़ाइक सब्जी खरीदकर घर लौट रही थीं, तभी दो बाइक सवार युवक अचानक पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गये. घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला. वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी और स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह की घटनाएं हाल के दिनों में बढ़ी हैं, जिससे महिलाओं में भय का माहौल है. पीड़िता ने तुरंत गुमला थाना जाकर लिखित शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांच की जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टर गौतम वर्मा को सौंपी गयी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा. पुलिस ने शहरवासियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है. इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और यह स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस को और अधिक सक्रियता दिखानी होगी

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola