1.70 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया रेलवे का सीनियर अधिकारी, CBI ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सीबीआई ने आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार किया (AI सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: वाराणसी में CBI ने रेलवे के सीनियर डिवीजनल मैटेरियल मैनेजर (DMM) नितेश अग्रवाल को 1.70 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. अधिकारी पर ठेकेदार से भुगतान के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है. CBI अब संबंधित ठिकानों पर तलाशी ले रही है.

विज्ञापन

UP News: वाराणसी में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे के सीनियर डिविजनल मैटेरियल मैनेजर (DMM) नितेश अग्रवाल को 1.70 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोप है कि अधिकारी ने रेलवे को फर्नीचर की आपूर्ति करने वाले एक ठेकेदार से भुगतान और अन्य कार्यों के बदले रिश्वत की मांग की थी. शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया.

विज्ञापन

शिकायत के बाद CBI ने बिछाया जाल

जानकारी के मुताबिक, ठेकेदार ने सीबीआई से रिश्वत मांगने की शिकायत की थी. शिकायत की पुष्टि के बाद जांच एजेंसी ने ट्रैप की योजना बनाई. जैसे ही आरोपी अधिकारी ने ठेकेदार से 1.70 लाख रुपये की रिश्वत ली, सीबीआई की टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

आवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने आरोपी अधिकारी के आवास और अन्य संबंधित ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू किया. जांच एजेंसी दस्तावेज, नकदी, डिजिटल उपकरण और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि मामले से जुड़े सभी पहलुओं का पता लगाया जा सके.

रिश्वत के आरोपों की जांच में जुटी एजेंसी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रिश्वत की रकम रेलवे को फर्नीचर की आपूर्ति से जुड़े भुगतान और अन्य आधिकारिक कार्यों के बदले मांगी गई थी. सीबीआई पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका है या नहीं.

Also Read: जमीन विवाद में बेटे पर पिता की हत्या का आरोप, कमरे में दफनाया शव, दुर्गंध से खुला राज


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola