रंगदारी नहीं देने पर पिता-पुत्र से मारपीट मामले में केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
रंगदारी नहीं देने पर पिता-पुत्र से मारपीट मामले में केस दर्ज

रंगदारी नहीं देने पर पिता-पुत्र से मारपीट मामले में केस दर्ज

विज्ञापन

गुमला. गुमला थाना क्षेत्र में नौ अप्रैल 2026 को हुई घटना ने ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया है. पंडरिया गांव निवासी 60 वर्षीय पृथ्वी साहू अपने पुत्र चंदेश्वर साह के साथ सुबह करीब तीन बजे बैल बेचने सिसई बाजार जा रहे थे. रास्ते में ढोउठाटोली के पास कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया. आरोप है कि वीर कुमार साहू अपने साथियों के साथ मौजूद था और उसने डेढ़ लाख रुपये की रंगदारी मांगी. रंगदारी नहीं देने पर पिता-पुत्र के साथ मारपीट की गई और हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गयी. पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने जबरन मोबाइल के माध्यम से 40 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिया और पुत्र का मोबाइल फोन भी छीन लिया. किसी तरह दोनों वहां से जान बचाकर निकले और गुमला थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना को गंभीरता से लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. हालांकि अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. यह घटना ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की चुनौतियों को उजागर करती है और डिजिटल माध्यम से जबरन पैसे ट्रांसफर कराने जैसी नई प्रवृत्ति को भी सामने लाती है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola