वृद्ध की जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन
वृद्ध की जमीन विवाद में हत्या की आशंका

वृद्ध की जमीन विवाद में हत्या की आशंका

विज्ञापन

गुमला. पालकोट थाना क्षेत्र के नवाडीह कठलटांड़ बाघेसेरा गांव में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु का मामला प्रकाश में आया है. मृतक की पहचान 78 वर्षीय गंझू उरांव के रूप में हुई है. जिनका शव शनिवार की रात करीब 11 बजे उनके ही घर के बरामदे में पाया गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा किया. जिसमें मृतक के सिर के दाहिने हिस्से और घुटने पर चोट के निशान मिले हैं. साथ ही नाक से खून भी निकला हुआ था. पुलिस की प्रारंभिक जांच और गवाहों के बयान के आधार पर अंदेशा जताया जा रहा है कि बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या की गयी है. परिजनों के अनुसार गंझू उरांव रांची में रहते थे और रामनवमी के अवसर पर गांव आये हुए थे. आरोप है कि जमीन का बंटवारा होने के बावजूद मृतक द्वारा खरीदी गयी एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. जिसके कारण इस घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola