Bihar Municipal Elections: बिहार में नगर पालिका चुनाव को लेकर सस्पेंस खत्म, तारीखों का हुआ ऐलान, जानिए सबकुछ

Bihar Municipal Elections: बिहार में नगर पालिका चुनाव होना है, जिसे लेकर लगातार जो सस्पेंस कायम था, वह अब खत्म हो गया है. दरअसल, बिहार राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. चुनाव को लेकर 28 मई से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी. नामांकन के बाद 28 जून को मतदान होंगे और 30 जून को काउंटिंग खत्म होगी.
Bihar Municipal Elections: बिहार में होने वाले नगर पालिका चुनाव को लेकर अब तक सस्पेंस बरकरार था. लोगों के बीच डेट को लेकर उत्सुकता लगातार बनी हुई थी. ऐसे में अब बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने सस्पेंस को खत्म करते हुए तारीखों का ऐलान कर दिया है. चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है. जानकारी के मुताबिक, चुनाव को लेकर 28 मई से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी, जो कि अगले महीने यानी कि जून महीने के 5 तारीख तक चलेगी. आयोग ने निर्देश दिया है कि शनिवार से इन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, जो मतगणना होने तक लागू रहेगी.
इन जगहों पर होगा चुनाव
बता दें कि, पटना जिला, रोहतास और पूर्वी चंपारण जिले को मिलाकर कुल 6 नगर पंचायत में चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी की गई है. नामांकन के बाद 28 जून को मतदान होंगे और 30 जून को काउंटिंग खत्म होगी. वहीं, जहां भी वोटिंग होनी है, उनमें शामिल है- पटना जिले के खुसरूपुर नगर पंचायत, नौबतपुर नगर पंचायत और विक्रम नगर पंचायत. तो वहीं, पूर्वी चंपारण जिले के पकरी दयाल नगर पंचायत और महेशी नगर पंचायत एवं रोहतास जिले के कोचस नगर पंचायत म���ं मतदान होगा. जानकारी के मुताबिक, इन जगहों का कार्यकाल 20 अगस्त 2025 को समाप्त हो रहा है.
28 मई से 5 जून तक होगी नामांकन की प्रक्रिया
यह भी बता दें कि, 28 मई से 5 जून तक नामांकन प्रक्रिया होगी जो 11:00 से 3:00 तक की अवधि रहेगी. इसके बाद नामांकन की समीक्षा की जायेगी जो कि, 6 जून से 9 जून तक होगा. तो वहीं, नाम वापसी का डेट 10 जून और 12 जून को दी गई है जो कि, 11:00 से 3:00 तक निर्धारित रहेगा. अंतिम सूची 13 जून को प्रकाशित की जाएगी. तो वहीं, सभी जगह पर 28 जून को मतदान होंगे जो सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेंगे. 30 जून को सुबह 8:00 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इन सभी नगर पंचायत में मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद और वार्ड पार्षद का चुनाव होगा. सभी मतदान केंद्रों पर तीन ईवीएम मशीन होंगे.
इन नगर निकायों में होंगे उपचुनाव
बता दें कि, कई नगर निकायों में उपचुनाव भी होंगे. उनमें बांका नगर परिषद, सिवान जिले के मैरवा नगर पंचायत और गया जिले के खिजरसराय नगर पंचायत में उपचुनाव होना है. जानकारी के मुताबिक, इन तीनों जगह पर तीन मुख्य पार्षद तीन उप मुख्यपार्षद और 45 वार्ड पार्षद के लिए मतदान होगा. इसके साथ ही बोधगया नगर परिषद में उप मुख्यपार्षद पद खाली हैं, इन खाली पदों के लिए भी मतदान कराए जायेंगे. वहीं, कई नगर पालिका क्षेत्र ऐसे है जहां वार्ड सदस्यों का रिक्त पद है, उसके लिए भी उपचुनाव कराए जाएंगे.
Also Read: पटना के बोरिंग रोड में ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे बदमाशों को ADG ने खदेड़ा, बॉडीगार्ड ने भी चलायी गोली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










