ePaper

होली से पहले बिहार के इन 13 जिलों में हाई अलर्ट, 24×7 सोशल मीडिया सेल करेगी निगरानी

Updated at : 01 Mar 2026 9:45 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News High alert in 13 districts before Holi

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार के 13 जिलों में होली से पहले हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. साथ ही सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भी पहले ही अलर्ट कर दिया गया है. इसके अलावा सोशल मीडिया सेल 24×7 निगरानी करेगी. अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी.

विज्ञापन

Bihar News: होली के मौके पर शराब तस्करी और जहरीली शराब की डिलीवरी को लेकर बिहार पुलिस अलर्ट हो गई है. मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने राज्यभर में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है. मुख्यालय स्तर से पांच विशेष टीमों का गठन किया गया है. इन सभी टीमों का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी कर रहे हैं. ब्यूरो ने होली से पहले शराब के लिए बदनाम रहे इलाकों को हॉट स्पॉट के रूप में चिह्नित किया है.

इन इलाकों में विशेष निगरानी, छापेमारी और वेरिफिकेशन अभियान चलाया जाएगा. शराब की होम डिलीवरी करने वाले गिरोहों की भी पहचान कर उन्हें पकड़ने की तैयारी की गई है. अधिकारियों का मानना है कि त्योहार के दौरान अवैध शराब की मांग बढ़ जाती है, जिससे जहरीली शराब जैसी घटनाओं का खतरा भी बढ़ सकता है.

इन 13 जिलों में हाई अलर्ट जारी

पिछले सालों में जिन जिलों में जहरीली शराब से मौतें हुई हैं, वहां इन विशेष टीमों को प्राथमिकता के आधार पर भेजा गया है. इनमें दरभंगा, समस्तीपुर, सारण, गोपालगंज, सिवान, गया, औरंगाबाद, नवादा, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, भागलपुर और बांका शामिल हैं. इन जिलों में संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी.

होली से पहले यह भी दिया गया आदेश

मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के आदेश में कहा गया है कि होली के मौके पर शराब और अन्य मादक पदार्थों की खपत बढ़ने की संभावना रहती है. शराब या स्पिरिट की अवैध आपूर्ति कर जहरीली शराब की स्थिति उत्पन्न कर शांति व्यवस्था को प्रभावित करने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

इसी को देखते हुए एक से 6 मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के आदेश में कहा गया है कि होली के मार्च तक सभी जिलों को हर रोज विशेष समकालीन अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. इस अभियान के तहत शराब, स्पिरिट और मादक पदार्थों के कारोबारियों और जहरीली शराब कांड के आरोपियों के खिलाफ सघन छापेमारी की जाएगी.

कार्रवाई की दैनिक रिपोर्ट संबंधित जिला पुलिस अधीक्षक को मुख्यालय भेजनी अनिवार्य होगी. पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सोशल मीडिया पर 24×7 निगरानी

इसके साथ ही पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले भ्रामक और आपत्तिजनक मैसेज पर निगरानी रखी जा रही है. अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. होली 3 और 4 मार्च को मनाई जाएगी, जबकि रमजान महीना पहले से जारी है. ऐसे में संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है.

खासकर सोशल मीडिया पर फेसबुक, ट्वीटर और व्हाट्सएप जैसे माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों को लेकर विशेष चिंता जताई गई है. पुलिस मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर और जिलों के सोशल मीडिया सेल की ओर से 24×7 निगरानी की जा रही है. आपत्तिजनक पोस्ट या मैसेज वायरल होने पर तत्काल कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

Also Read: पटना के मरीन ड्राइव पर शार्प शूटर का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन