पटना के मरीन ड्राइव पर शार्प शूटर का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली

Updated:
विज्ञापन

घटना स्थल की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Encounter In Bihar: पटना के मरीन ड्राइव पर रविवार की सुबह एक अपराधी का एनकाउंटर किया गया. कुख्यात अमित कुमार के पैर में पुलिस ने गोली मारी. घायल अमित कुमार को फिलहाल पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

Encounter In Bihar: पटना में रविवार को कुख्यात अपराधी अमित कुमार का एनकाउंटर किया गया. घटना स्थल पर डीआईयू, टाउन डीएसपी और एसटीएफ की टीम मौजूद है. एनकाउंटर के बाद घटना स्थल की बैरिकेडिंग कर दी गई है. जानकारी के मुताबिक, अपराधी अमित कुमार वैशाली जिले का रहने वाला है और वह एक शार्प शूटर है.

विज्ञापन

सिविल कोर्ट में हथियार के साथ घुसने का किया था प्रयास

पटना के मरीन ड्राइव पर यह एनकाउंटर हुआ. अपराधी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया. मौके पर एफएसएल की टीम भी जांच के लिए पहुंची. घटना स्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है. पटना सिविल कोर्ट में 27 जनवरी 2025 को सुबोध सिंह गैंग के रोशन ततीया की पेशी थी, जिसकी हत्या के लिए अमित और पीयूष पहुंचा था.

हत्या को लेकर पहले ही भनक पुलिस को लग गई थी. इसके बाद पुलिस ने पीयूष को पकड़ लिया था. लेकिन अमित कुमार वहां से फरार हो गया था. इसके अलावा हाल ही में पटना सिविल कोर्ट में हथियार के साथ दो अपराधी घुस रहा था. चेकिंग के दौरान पीयूष नाम का अपराधी पकड़ा गया था लेकिन एक और अपराधी फरार हो गया था. पीयूष से पूछताछ में पता चला था कि वह अपराधी अमित कुमार ही था.

प्रभारी एसपी ने क्या बताया?

आज के एनकाउंटर को लेकर प्रभारी एसपी ममता कल्याणी ने कहा, आज सुबह पीरोहर पुलिस को सूचना मिली कि पीरोहर पुलिस स्टेशन के रिकॉर्ड संख्या 76-26 में दर्ज एक वांछित अपराधी मरीन ड्राइव के पास किसी अपराध, संभवतः हत्या, की योजना बना रहा है. जब पुलिस सत्यापन के लिए वहां पहुंची तो उसने उन पर हमला कर गोलीबारी की. आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोलीबारी की, जिससे अपराधी घायल हो गया. उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

Also Read: पटना के इन इलाकों में 2 से 30 मार्च तक चलेगा बुलडोजर, बनी 9 विशेष टीमें

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन