Bihar Land: बंदोबस्त हुई रेंट फ्री जमीन बेचने का रैयतों को अधिकार नहीं, जमीन लेते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

Bihar Bhumi survey (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Land: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने रैयतों को जागरूक करते हुए जमीन खरीद-बिक्री को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया है. इसमें रैयतों को बताया गया है कि वो जमीन विवाद से बचने के लिए किस तरह की भूमि खरीदें, किस तरह की भूमि नहीं खरीदे.

विज्ञापन

Bihar Land: पटना. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने रैयतों को सलाह दी है कि वो किसी ऐसे बंदोबस्त की हुई जमीन की खरीद-बिक्री से बचें जो रेंड फ्री है. जमीन की प्रकृति की जांच किये बिना उसकी खरीद बिक्री भविष्य में जमीन विवाद कर सकती है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने रैयतों को जागरूक करते हुए जमीन खरीद-बिक्री को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया है. इसमें रैयतों को बताया गया है कि वो जमीन विवाद से बचने के लिए किस तरह की भूमि खरीदें, किस तरह की भूमि नहीं खरीदे.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस प्रकार की जमीन खरीदनें से बचें

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने रैयतों को सलाह दी है कि बिना बंटवारे की पुश्तैनी जमीन को खरीदने से बचें. विभाग ने रैयतों को यह भी कहा है कि रेंट फ्री यानी बेलागानी जमीन जैसे गैरमजरूआ आम और खास, कैंसरे हिंद, बंदोबस्ती, सैराट, बाजार, हाता, नदी, पइन, श्मशान, कब्रिस्तान, मठ मंदिर की भूमि का क्रय निषेध है. इसे न तो खरीदा जा सकता है, ना ही बेचा जा सकता है. ऐसा करने से भविष्य में जमीन विवाद से बचा जा सकता है. इसके अलावा भूदान में मिली जमीन की भी खरीद-बिक्री नहीं हो सकती है. ऐसी जमीन की खरीद मान्य नहीं होगी, ना ही ऐसी जमीन की जमाबंदी हो सकती है.

बिना जांच पड़ताल के नहीं खरीदें जमीन

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बताया है कि वैसे लोगों से जमीन खरीदे, जिनके नाम से जमाबंदी कायम हो. जमाबंदी का विवरण, नक्शा, विक्रेता का नाम, पता का मिलान एवं सत्यता की पुष्टि कर लें. निबंधन दस्तावेजों की जांच निबंधन कार्यालय के वेबसाइट पर कर सकते हैं. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने यह भी बताया है की खाता खेसरा,रकबा के अलावा चौहद्दी का भी स्पष्ट मिलान कर लें. जमीन का निबंधन और लेन-देन से पहले यथासंभव चाहरदीवारी निर्माण अथवा सीमाओं की अस्थाई पहचान करवा लें. सरकार ने रैयतों को इस बात को लेकर आगाह किया है कि बिना जांच के जमीन की खरीददारी भविष्य में उन्हें परेशानी में डाल कर सकता है.

Also Read: Bihar News: बिहार ने 20 वर्षों में ऊर्जा के क्षेत्र में रचा इतिहास, उत्पादन क्षमता में की 7 गुना वृद्धि

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन