बिहार में अगले 72 घंटे कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी की एडवाइजरी
Published by : Preeti Dayal Updated At : 07 Feb 2026 1:59 PM
बिहार में अगले 72 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान
Bihar Ka Mausam: बिहार में अगले 72 घंटों के लिए मौसम विभाग की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है. विभाग की माने तो, अगले 72 घंटों तक बर्फीली हवाओं का असर रह सकता है. इसके असर से सुबह और शाम के वक्त ज्यादा कनकनी महसूस हो सकती है.
Bihar Ka Mausam: बिहार के अलग-अलग जिलों में ठंड का असर सामान्य बना हुआ है. इस बीच मौसम विभाग की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है. राज्य में अगले 72 घंटों के दौरान मौसम में कुछ खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. फिलहाल ठंडी सर्द हवाओं का प्रकोप बिहार में बना हुआ है. सुबह और शाम के वक्त ज्यादा ठंड महसूस हो रही है. लेकिन दोपहर में धूप खिलने से लोगों को राहत मिल रही.
अगले 72 घंटों में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की माने तो, अगले 72 घंटों के दौरान राज्य के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है. रात के समय ज्यादा ठंड महसूस हो सकती है. इसके साथ ही सुबह के दौरान कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है, इसके कारण विजिबिलिटी कम रहेगी. लो विजिबिलिटी रहने की वजह से लोगों से सतर्क होकर ही गाड़ी चलाने की अपील की गई है. लेकिन दिन में मौसम सामान्य बना रह सकता है.
बिहार में कैसा रहेगा तापमान?
मौसम विभाग की तरफ से तापमान को लेकर भी पूर्वानुमान जताया गया है. विभाग की माने तो, अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि अगले 7 दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क ही बना रह सकता है.
फरवरी में धीरे-धीरे बढ़ेगा तापमान
बिहार में मौसम को लेकर वैज्ञानिकों की तरफ से बताया गया कि फरवरी महीने में धीरे-धीरे ठंड की विदाई होगी. आने वाले दिनों में तापमान चढ़ता जाएगा. 72 घंटों के बाद मौसम में बदलाव हो सकता है. इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके साथ ही पटना में मौसम को लेकर संभावना जताई गई है कि सुबह के वक्त हल्का कोहरा छाया रह सकता है. लेकिन दोपहर में धूप खिलने से राहत मिलेगी. पटना में अगले कुछ दिनों तक ठंड महसूस होगी.
Also Read: बिहार के पशुपालकों का बढ़ेगा इनकम, सरकार ने दो साल के लिए बनाया प्लान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










