Patna Airport: इंडिगो क्राइसिस और घने कोहरे की डबल मार, पटना एयरपोर्ट पर 14 फ्लाइट रद्द, दर्जनों उड़ानें घंटों लेट

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 19 Dec 2025 9:08 AM

विज्ञापन

सोशल मीडिया से ली गई इंडिगो फ्लाइट की तस्वीर

Patna Airport: इंडिगो में पायलट संकट और घने कोहरे की दोहरी मार से गुरुवार को पटना एयरपोर्ट की उड़ान व्यवस्था चरमरा गई. 14 फ्लाइटें रद्द रहीं, जबकि दर्जनों उड़ानें घंटों देरी से संचालित हुईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी.

विज्ञापन

Patna Airport: गुरुवार को पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. एक ओर इंडिगो एयरलाइंस में पायलट की कमी से उत्पन्न संकट, तो दूसरी ओर उत्तर भारत में छाए घने कोहरे ने हवाई परिचालन को बुरी तरह प्रभावित किया. इसका सीधा असर पटना आने-जाने वाली उड़ानों पर पड़ा, जहां इंडिगो की कुल 14 फ्लाइटें रद्द करनी पड़ीं, जबकि 48 उड़ानें अपने तय समय से देरी से संचालित हुईं.

14 उड़ानें की गई रद्द

एयरपोर्ट से 14 उड़ानें रद्द की गईं. इनमें दिल्ली और बेंगलुरु की दो-दो उड़ानें, जबकि हैदराबाद, मुंबई और कोलकाता की एक-एक उड़ान शामिल थी. इन रद्द उड़ानों में सात पटना आने वाली और सात पटना से जाने वाली फ्लाइटें थीं. कई यात्रियों को उड़ान रद्द होने की जानकारी पहले ही दे दी गई थी. जिससे उनकी टिकटें रीशेड्यूल हो सकीं. लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे यात्री भी रहे जो एयरपोर्ट पहुंचने के बाद फ्लाइट रद्द होने की सूचना मिलने पर निराश होकर लौटने को मजबूर हुए.

इंडिगो की रद्द फ्लाइटें

फ्लाइट संख्या डेस्टिनेशन
6E5451 बेंगलुरू
6E915 हैदराबाद
6E0673 मुंबई
6E5008 दिल्ली
6E6256 बेंगलुरू
6E0895 कोलकाता

पायलटों की कमी और घना कोहरा बना कारण

फ्लाइट रद्द होने की प्रमुख वजह इंडिगो में पायलटों की कमी से उत्पन्न आंतरिक संकट बताया गया. जबकि उड़ानों में देरी का कारण पटना के साथ-साथ दिल्ली, चंडीगढ़ और अन्य शहरों में छाया घना कोहरा रहा. गुरुवार सुबह पटना एयरपोर्ट के आसपास विजिबिलिटी बेहद कम हो गई थी. सुबह करीब सात बजे दृश्यता महज 200 मीटर तक सिमट गई, जो उड़ानों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति मानी जाती है.

इसी वजह से पटना एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन लगभग दो घंटे देरी से शुरू हो सका. सुबह 9:40 बजे दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया की पहली फ्लाइट दोपहर 11:15 बजे लैंड कर पाई. इसके बाद दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट दोपहर 12:42 बजे, जबकि बेंगलुरु से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट दोपहर 1:01 बजे पटना पहुंची. मुंबई से आने वाली एयर इंडिया की दोपहर 12:30 बजे की फ्लाइट दिन की पहली ऐसी उड़ान रही, जो तय समय पर लैंड कर सकी.

कई उड़ानें दो से ढाई घंटे तक रहीं लेट

घने कोहरे के कारण कई उड़ानें दो से ढाई घंटे तक देरी से आईं और गईं. चंडीगढ़ से आने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट करीब ढाई घंटे लेट रही. वहीं, दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु से आने-जाने वाली कई फ्लाइटों के यात्रियों को एयरपोर्ट टर्मिनल पर तीन से चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा. सिक्योरिटी होल्ड एरिया में बैठे यात्रियों में खासा आक्रोश देखने को मिला.

दोपहर 11 बजे के बाद धीरे-धीरे शुरू हुआ परिचालन

दोपहर करीब 11:20 बजे विजिबिलिटी में सुधार होकर 1000 मीटर तक पहुंची, जिसके बाद धीरे-धीरे हवाई परिचालन सामान्य होना शुरू हुआ. हालांकि तब तक सैकड़ों यात्री देरी और रद्द उड़ानों से परेशान हो चुके थे. लगातार बढ़ रही ठंड और कोहरे को देखते हुए यात्रियों ने एयरलाइंस से समय पर सूचना और बेहतर व्यवस्थाओं की मांग की है.

Also Read: Encounter In Bihar: सारण में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, डॉक्टर किडनैपिंग केस के दो बदमाशों को दौड़ाकर मारी गोली

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन