साप्ताहिक मीन राशिफल 1-7 मार्च 2026: शत्रु पर विजय और कर्ज मुक्ति के संकेत
Published by : Neha Kumari Updated At : 27 Feb 2026 11:43 AM
1-7 मार्च का साप्ताहिक मीन राशिफल
Saptahik Meen Rashifal: आने वाला नया सप्ताह (1-7 मार्च) मीन राशि वालों के लिए कई नए बदलाव और अवसर लेकर आ रहा है. चंद्र ग्रहण और ग्रहों की चाल आपके जीवन पर किस तरह असर डाल सकती है, कौन से नए अवसर आपके लिए खुल सकते हैं, और स्वास्थ्य या रिश्तों पर इसका क्या प्रभाव पड़ सकता है, जानने के लिए पढ़ें यह आर्टिकल.
Saptahik Meen Rashifal: मीन राशि वालों के लिए मार्च महीने का पहला सप्ताह (1-7 मार्च) संवेदनशीलता और आध्यात्मिक उन्नति का संकेत दे रहा है. ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु जी के अनुसार, 3 मार्च को सिंह राशि में लगने वाला चंद्र ग्रहण मीन राशि के 6वें भाव (रोग, ऋण, शत्रु) को प्रभावित करेगा. इससे पुराने कर्ज चुकाने के मार्ग खुलेंगे और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी. शनि मीन राशि में और गुरु मिथुन राशि में होने के कारण मीन राशि वाले जातक अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानेंगे. किसी पुराने विवाद का समाधान मिलने से मन हल्का रहेगा. कल्पनाशीलता और रचनात्मकता आपके लिए विशेष लाभकारी सिद्ध होगी.
कार्य क्षेत्र / व्यवसाय: इस सप्ताह आपको कार्य करते समय धैर्य रखने की आवश्यकता होगी. कुम्भ राशि में पंचग्रही योग के प्रभाव से नए अवसर मिल सकते हैं. लेन-देन में स्पष्टता बनाए रखें. यदि आप कला या लेखन से जुड़े हैं, तो यह समय प्रेरणादायक रहेगा. व्यापारियों को साझेदारी में सतर्क रहना चाहिए. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचना आवश्यक है. किसी भी बड़े प्रोजेक्ट को स्वीकार करने से पहले पूरी जानकारी अवश्य लें.
रिलेशनशिप: परिवार में भावनात्मक जुड़ाव और जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बढ़ेगी. प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता अधिक रहेगी, इसलिए स्पष्ट संवाद बनाए रखें. चंद्रमा के कर्क से तुला राशि तक के गोचर के दौरान संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं. मित्रों के साथ सकारात्मक चर्चा से मानसिक शांति मिलेगी. पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा.
स्वास्थ्य: इस हफ्ते स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें. सिंह राशि में केतु और ग्रहण के प्रभाव से मानसिक तनाव या थकान महसूस हो सकती है. पर्याप्त नींद लें और पैरों की स्वच्छता का ध्यान रखें. जल तत्व से जुड़ी समस्याओं के प्रति सावधान रहें. योग, ध्यान और प्राणायाम आपके लिए इस सप्ताह अत्यंत लाभकारी रहेंगे.
सावधानी: भावनाओं में बहकर आर्थिक निर्णय न लें. किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें. कार्यों में लापरवाही भारी पड़ सकती है.
उपाय: गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जप करें. पीली वस्तुओं का दान करें.
- लकी डेट: 01, 04, 05
- लकी कलर: पीला, लाल, सफेद
- लकी दिन: सोमवार, मंगलवार, रविवार
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु
ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ | 12 वर्षों का अनुभव
Mo.: +91 8620920581
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










