ePaper

Bihar vacancy: महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका, 10 हजार से ज्यादा पदों पर शुरू हुई नियुक्ति

Updated at : 29 Jul 2022 3:57 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar vacancy: महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका, 10 हजार से ज्यादा पदों पर शुरू हुई नियुक्ति

कोरोना संक्रमण के बाद राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए हर स्तर पर काम कर रही है। ऐसे में कर्मचारियों की कमी को भी दूर करने का कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग में अब बड़े स्तर पर बहाली का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

विज्ञापन

सरकारी नौकरी की तलाश की रहीं बिहार की महिलाओं के हाथ एक बढ़िया मौका आया है। राज्य स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बंपर भर्ती निकली है। बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने बिहार महिला स्वास्थ्यकर्ताओं के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन निकला है। जो महिला इस पद पर आवेदन करने की इच्छुक है वो बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट www.btsc.nic.in जाकर कर सकती हैं। विभाग के द्वारा कुल 10,709 पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन निकाला गया है। इस पदों के लिए 2 अगस्त 2022 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।

पदों के भर्ती का विवरण

जनरल: 3,539 पद

ईबीएस: 868

एससी: 2,188 पद

एसटी: 82 पद

ओबीसी: 2,403 पद

बीसी: 1,191 पद

बीसी महिला: 438 पद

कुल पद: 10, 709

आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन शुरू होने की तारीख: 02 अगस्त 2022

आवेदन की अंतिम तारीख: 01 सितंबर 2022

आवेदन के लिए जरूरी योगता

विभाग के द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अभी केवल सॉर्ट नोटिफिकेशन डाला गया है। इसमें योगता के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी गयी है। इसके साथ ही विभाग के द्वारा अभी उम्र सीमा से जुड़ी जानकारी भी नहीं दी गयी। बताया जा रहा है कि जल्द की विभाग विस्तृत जानकारी जारी करेगा। अपडेट जानकारी के लिए अभ्यर्थी बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन की वेबसाइट देखते रहें।

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन