Bihar Job: बिजली कंपनियों में 533 पदों पर होगी बहाली, इस दिन से ऑनलाइन आवेदन शुरू

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 13 Oct 2024 8:12 PM

विज्ञापन

Bihar Job: बिजली कंपनियों में 533 पदों पर आंतरिक बहाली होगी. इन पदों को बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी और इसकी अनुषंगी कंपनियों में कार्यरत कर्मियों से ही परीक्षा के आधार पर भरा जायेगा.

विज्ञापन

Bihar Job: बिजली कंपनियों में 533 पदों पर आंतरिक बहाली होगी. इन पदों को बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी और इसकी अनुषंगी कंपनियों में कार्यरत कर्मियों से ही परीक्षा के आधार पर भरा जायेगा. इसको लेकर एक नवंबर से 15 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन लिये जायेंगे. बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी ने बताया है कि आंतरिक बहाली को लेकर सहायक अभियंता के 58, कनीय अभियंता के 214 और कॉरेस्पोंडेंस क्लर्क के 150 पद रखे गये हैं. अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता और अहर्ता के अनुरूप पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे. उपरोक्त पदों के लिए कंप्यूटर (CBT) बेस्ड टेस्ट होगी, जिसके लिए कार्यक्रम अलग से जारी होगा.

4016 पदों के लिए कल तक आवेदन

सूबे की बिजली कंपनियों में 4016 पदों पर नियमित बहाली को लेकर ऑनलाइन आवेदन 15 अक्तूबर तक ही लिये जायेंगे. आवेदन का लिंक बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bsphcl.co.in/ पर उपलब्ध है. इसमें तकनीशियन ग्रेड थ्री में 2156 पद, जूनियर अकाउंट्स क्लर्क में 740 पद, कॉरेस्पांडेस क्लर्क में 806 पद, स्टोर असिस्टेंट में 115 पद और सहायक व कनीय अभियंताओं में क्रमश: 86 और 113 पदों पर नियमित बहाली होनी है.

इसे भी पढ़ें: Patna: क्लास ड्रॉप करेंगे तो अभिभावकों को मिलेगा मैसेज, इस कारण शुरू हो रही है यह व्यवस्था

Bihar : बिहार में ठंड ने दी दस्तक, लौट गया मॉनसून, पश्चिमी विक्षोभ पर क्या आया अपडेट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन