Bihar : बिहार में ठंड ने दी दस्तक, लौट गया मॉनसून, पश्चिमी विक्षोभ पर क्या आया अपडेट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 13 Oct 2024 7:02 PM
Bihar: बिहार में शरद ऋतु (ठंड) ने दस्तक दे दी है. फिलहाल शरद ऋतु की शुरुआत होते ही खासतौर पर रात के पारे में गिरावट शुरू हो गयी है.
Bihar: बिहार से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी रविवार को हो गयी. इसी के साथ राज्य में शरद ऋतु (ठंड) ने दस्तक दे दी है. फिलहाल शरद ऋतु की शुरुआत होते ही खासतौर पर रात के पारे में गिरावट शुरू हो गयी है. अगले तीन दिन तक रात का पारा 24 से 26 डिग्री के आसपास रहेगा. वहीं, दिन के पारा भी सामान्य के आसपास ही रहेगा. सुबह और शाम के मौसम में कुछ अधिक ठंड महसूस होगी. सूत्रों के अनुसार राज्य में इस साल मॉनसून 20 जून प्रवेश कर गया था. पूरे राज्य में 28 जून तक फैल गया था. पूरे माॅनसून सत्र में सामान्य से 20 प्रतिशत कम केवल 798 मिलीमीटर बारिश हुई है. राज्य के 20 जिलों में 20 से 59 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है.

59% तक कम बारिश
आइएमडी की आधिकारिक जानकारी के अनुसार बेगूसराई, भभुआ, भागलपुर, भोजपुर, दरभंगा, गोपालगंज,जहानाबाद, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, रोहतास, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी और वैशाली में सामान्य से 59 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है.
19% तक कम बारिश
अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बक्सर, पूर्वी चंपारण, गया, जमुई, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, नालंदा, शेखपुरा, सीवान, सुपौल और पश्चिमी चंपारण में सामान्य या सामान्य से 19 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गयी है.
केवल नवादा में ही काफी अधिक बारिश
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस मॉनसून सत्र में सामान्य से 52 प्रतिशत, जुलाई में सामान्य से 29 प्रतिशत, अगस्त में चार प्रतिशत कम और सितंबर में सामान्य से एक प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गयी है. केवल नवादा जिला ऐसा रहा, जहां सामान्य से काफी अधिक बारिश दर्ज की गयी. अक्तूबर से अभी तक राज्य में सामान्य से 77 प्रतिशत कम केवल 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है.

पश्चिमी विक्षोभ पर निर्भर करेगी ठंड
आइएमडी ने इस साल शरद ऋतु में दिसंबर तक कितनी ठंड पड़ेगी, इसके पूर्वानुमान को लेकर चुप्पी साध रखी है. दरअसल, बिहार सहित समूचे उत्तरी भारत में ठंड को लेकर पश्चिमी विक्षोभ जिम्मेदार होते हैं. पिछले वर्ष दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ ही नहीं सक्रिय हुए. इसलिए दिसंबर तक कोई खास सर्दी नहीं पड़ी थी. ऐसा पिछले दो सालों से देखा जा रहा है. इस बार भी मौसम विज्ञानियों की नजर पश्चिमी विक्षोभ के पूर्वानुमान पर टिकी है. उसी के आधार पर वह ठंड को लेकर कोई पूर्वानुमान घोषित करेगा.
मॉनसून के चार माह में 798 एमएम बारिश
जून – 79 मिलीमीटर
जुलाई- 241.3 मिलीमीटर
अगस्त- 260 मिलीमीटर
सितंबर- 218 मिलीमीटर
इसे भी पढ़ें: Vande Bharat: अब बख्तियारपुर जंक्शन पर रुकेगी वंदे भारत, जानें समय-तिथि और सबकुछ
Gaya से Mumbai के लिए चलेगी ट्रेन, किया गया ट्रायल, जानें रूट और टाइम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










