Gaya से Mumbai के लिए चलेगी ट्रेन, किया गया ट्रायल, जानें रूट और टाइम

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 13 Oct 2024 6:29 PM

विज्ञापन

Gaya: बिहारवासियों के लिए खुशखबरी है. अब गया से मुंबई जाने के लिए एक और ट्रेन की सौगात मिली है. पहले मुंबई के लिए सिर्फ एक ट्रेन हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस थी.

विज्ञापन

Gaya: अब गया से मुंबई जाने के लिए एक और ट्रेन की सौगात मिली है. पहले मुंबई के लिए सिर्फ एक ट्रेन हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस थी. यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन बुधवार को गया से खुलेगी और हजारीबाग टाउन, कोडरमा, रांची, राउरकेला, बिलासपुर और नागपुर होते लोकमान्य तिलक स्टेशन पहुंचेगी. रविवार की सुबह नौ बजे इसकी रैक पहुंची और यार्ड में मरम्मत व मेंटेनेंस का काम किया गया है. मेंटेनेंस का काम खत्म होने के बाद कोडरमा रेलवे स्टेशन से चार बजकर 30 मिनट पर खुली. कोडमा रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन का ट्रायल शुरू किया गया है.

यात्रियों के लिए सहूलियत

ट्रेन हजारीबाग टाउन, कोडरमा, रांची, राउरकेला जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी. इससे न केवल यात्रा सुगम होगी, बल्कि व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर (कोचिंग) संजीव आर नीलम ने कहा है कि इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी. जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 22358 गया-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को रात सात बजकर 10 मिनट गया से रवाना होगी और शुक्रवार की सुबह 5.50 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी. वापसी यात्रा में, ट्रेन संख्या 22357 लोकमान्य तिलक-गया एक्सप्रेस शुक्रवार को दोपहर 1.15 बजे लोकमान्य तिलक से रवाना होगी और शनिवार को रात 10.50 बजे गया पहुंचेगी.

इन 20 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी

यह ट्रेन कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, मेसरा, रांची, हटिया, राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, विलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपूर, वर्धा, बदनेरा, अकोला, भूषावल, जलगांव, नासिक और कल्याण स्टेशनों पर रुकेगी.

इसे भी पढ़ें : Vande Bharat: अब बख्तियारपुर जंक्शन पर रुकेगी वंदे भारत, जानें समय-तिथि और सबकुछ

Patna: पटना में ऑटो लिफ्टर गैंग का आतंक, जानें कैसे प्लान बनाकर लोगों को बना रहे शिकार

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन