Bihar: पटना के पुनपुन में जदयू नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या, एक साथी घायल

Edited by Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

Bihar: पटना के पुनपुन इलाके में बुधवार की देर रात जदयू नेता की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. उनके गले में नजदीक से दो गालियां मारी गयी हैं. इस गोलीबार में उनके एक साथी भी घायल हुआ है.

विज्ञापन

Bihar: पटना. राजधानी पटना से सटे पुनपुन इलाके में बुधवार की देर रात जदयू नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. युवा नेता की सरेआम हत्या के बाद गुस्सायी भीड़ ने घंटों तक पटना-गया मार्ग जाम रखा. जदयू ने को गोली उस वक्त मारी गयी जब देर रात वो पुनपुन के एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे. गोली काफी नजदीक से मारी गयी, जिसके कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. पाटलिपुत्र की आरजेडी की प्रत्याशी और लालू प्रसाद की बेटी पुनपुन पहुंचकर सौरभ कुमार के परिजनों से मुलाकात की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

चार बाइक सवारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पटना पुलिस की स्पेशल टीम जांच करने पहुंची गई है. मौके पर पहुंचे एसपी भरत सोनी ने बताया कि देर रात एक शादी समारोह से सौरभ अपने एक साथियों के साथ बढ़ईया कोल से लौट रहे थे. इसी दौरान पुनपुन के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें सौरभ के सिर में दो गोली लगी और उनके साथी मुनमुन को तीन गोली लगी. एसपी ने बताया कि गर्दन में दो गोली लगने से सौरभ कुमार की मौत मौके पर ही हो गई. वहीं, उनके साथी मुनमुन घायल हैं और पटना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है.

Also Read: Lok Sabha Election: लालू-राबड़ी राज पर नीतीश कुमार का हमला, बोले- पहले केवल हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा होता था

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन