ePaper

मुख्यमंत्री नीतीश से मिले नए मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, सीएम ने दी शुभकामनाएं

Updated at : 01 Sep 2025 12:39 PM (IST)
विज्ञापन
New Chief Secretary Pratyaya Amrit met CM Nitish Kumar

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलते नए मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत

Bihar IAS: बिहार के नए मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने रविवार को पदभार संभालने के बाद सोमवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं दी.

विज्ञापन

Bihar IAS: बिहार के नए मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने रविवार को पदभार संभालने के बाद सोमवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं दी. वहीं, रविवार को विदा हो रहे मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने उन्हें खुद कुर्सी पर बैठाया था और शुभकामनाएं दी थी. समारोह में दोनों अधिकारियों के परिवारजन और कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य सचिवालय में किया गया. इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तालियों से उनका स्वागत किया.

अमृत लाल मीणा की विदाई

साल 1989 बैच के आईएएस ऑफिसर अमृत लाल मीणा 31 अगस्त को रिटायर हुए हैं. सरकार ने उन्हें रिटायरमेंट से 27 दिन पहले ही मुख्य सचिव पद पर पोस्ट किया था. विदाई समारोह में उनके जीवन और कार्यकाल पर एक वीडियो भी दिखाया गया. बता दें कि राजस्थान के करौली जिले के साधारण परिवार से निकलकर वे मुख्य सचिव बने और अपने कार्यकाल में वह तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हुए.

कौन हैं प्रत्यय अमृत

नए मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. इससे पहले वह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव और विकास आयुक्त जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं. प्रत्यय अमृत के कार्यकाल से राज्य में कई नई पहल की उम्मीद जताई जा रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रशासन में नई शुरुआत

बिहार की नौकरशाही की बागडोर अब प्रत्यय अमृत के हाथों में है. उनकी कार्यशैली को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में वह बिहार को नई दिशा देंगे.

इसे भी पढ़ें: अब फर्राटेदार दौड़ेंगे वाहन, फोरलेन बाईपास और रिंग रोड से बिहार के इस जिले को मिलेगी रफ्तार

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन