ePaper

Bihar: पटना में चितकोहरा से यारपुर तक फोरलेन, घर घर पहुंचेगी ये सुविधा

Updated at : 24 Jun 2025 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
Patna Road

सड़क का सांकेतिक फोटो

Bihar: भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि गर्दनीबाग में चितकोहरा से यारपुर तक फोनलेन सड़क बनाने का प्रस्ताव है. यह सड़क पथ निर्माण विभाग के माध्यम से बनायी जाएगी.

विज्ञापन

Bihar: पटना. राजधानी पटना के मूनिन्स जोन (न्यू कैपिटल एरिया) में फोरलेन सड़क का निर्माण होगा. इस सड़क के बनने से गर्दनीबाग में भवन निर्माण विभाग द्वारा बनाए गए आवासीय क्षेत्र के निवासियों को काफी सुविधा होगी. भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि गर्दनीबाग में चितकोहरा से यारपुर तक फोनलेन सड़क बनाने का प्रस्ताव है. यह सड़क पथ निर्माण विभाग के माध्यम से बनायी जाएगी.

बापू टावर के पीछे से गुजरेगी सड़क

बिहार राज्य पथ विकास निगम (बीएसआरडीसी) के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बापू टावर के पीछे से यह सड़क गुजरेगी. इस सड़क में मौजूदा 10 नंबर रोड और पथ निर्माण विभाग की सड़क दोनों को शामिल किया गया है. इस संबंध में न्यू कैपिटल एरिया के कार्यपालक अभियंता की ओर से प्रस्ताव तैयार कर पथ निर्माण विभाग को मंजूरी के लिए भेज दी गई है. विभाग की मंजूरी के बाद निविदा एवं सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी.

घर घर पहुंचेगी पीएनजी गैस

गर्दनीबाग के पुराने क्वार्टर की जगह पर नए आवासीय भवन बनाए गए हैं. इनमें राज्य सरकार के मंत्री, न्यायाधीशों और अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए अलग-अलग आवासीय परिसर विकसित किए गए हैं. भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि गर्दनीबाग स्थित सरकारी आवासीय क्षेत्र में बनाए गए भवनों में गैस पाइपलाइन के माध्यम से घरेलू गैस की आपूर्ति की जाएगी.

Also Read: Bihar Cabinet Meeting: बिहार के 6 शहरों में खुलेंगे एयरपोर्ट, केंद्र सरकार से समझौते पर कैबिनेट की मुहर

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन