बिहार से काठमांडू, सिंगापुर, बैंकॉक जाने का रास्ता साफ, अप्रैल में टेंडर होगा फाइनल

सांकेतिक तस्वीर
Bihar Flight: बिहार से काठमांडू, सिंगापुर, बैंकॉक समेत अन्य देशों के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट की शुरुआत होने वाली है. अप्रैल महीने में टेंडर फाइनल किया जा सकता है. इसके बाद संभावना जताई जा रही है कि गर्मी छुट्टी से लोगों को सुविधाएं मिलनी शुरू हो जायेंगी.
Bihar Flight: बिहार से जल्द ही इंटरनेशनल फ्लाइट की शुरुआत होने वाली है. पटना और गयाजी से काठमांडू, सिंगापुर, बैंकॉक, कोलंबो समेत अन्य देशों में जाना बेहद आसान होने वाला है. जानकारी के मुताबिक, अगले महीने यानी कि अप्रैल में विमानन कंपनी के चयन के लिए टेंडर जारी किया जाएगा. अप्रैल महीने के तीसरे हफ्ते में टेंडर फाइनल हो सकता है. इसके बाद लोगों को विदेश जाने के लिए सीधी फ्लाइट सेवा मिल सकेगी.
विमानन कंपनियों को अनुदान देगी सरकार
यह भी संभावना जताई जा रही है कि गर्मी की छुट्टी तक यह सुविधा लोगों को मिल सकती है. जानकारी के मुताबिक, पटना से काठमांडू के लिए छोटे विमान का परिचालन होगा, जो कि 72 सीट वाला होगा. इसके लिए राज्य सरकार की ओर से 2.5 लाख प्रति फेरा का अनुदान दिया जाएगा. जबकि गयाजी से बड़े उड़ानों का परिचालन किया जाएगा, जिसमें लगभग 150 पैसेंजर सफर कर सकेंगे. ऐसे में इसके लिए विमानन कंपनियों को प्रति फेरा 10 लाख रुपए अनुदान दिया जाएगा.
कमेटी ने दी टेंडर निकालने की अनुमति
बताया जा रहा है कि पहले फेज में 6 महीने तक राज्य सरकार की ओर से अनुदान दिया जाएगा. इसके बाद यात्रियों की संख्या को देखा जाएगा और फिर इसे अगले 6 और महीने के लिए विस्तार किया जा सकता है. इसे लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है. इसी कमेटी ने टेंडर निकालने की मंजूरी दी. जानकारी के मुताबिक, इस टेंडर में केवल भारतीय विमानन कंपनियां ही हिस्सा लेंगी.
बिहार में पर्यटन को बढ़ावा
बिहार में लगातार पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है. बिहार के कई ऐसे टूरिस्ट प्लेस हैं, जहां फ्लाइट की सुविधा नहीं होने की वजह से दूसरे देशों से लोग बिहार आने से कतराते हैं. राज्य सरकार इसलिए अनुदान दे रही है ताकि बिहार में लोग आसानी से घूमने के लिए पहुंच सके और इसके साथ ही बिहार के लोग भी आसानी से विदेश की यात्रा कर सकेंगे. इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होने से सरकार टूरिज्म को लेकर डिटेल योजना बना सकेगी.
Also Read: पटना में 26 और 27 मार्च को बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, महावीर मंदिर की ओर नहीं जायेंगी गाड़ियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










