पटना में 26 और 27 मार्च को बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, महावीर मंदिर की ओर नहीं जायेंगी गाड़ियां

Updated at : 25 Mar 2026 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
Traffic route changed vehicles not go towards Mahavir Temple

पटना महावीर मंदिर

Traffic Route Changed: पटना में रामनवमी को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव किए गए हैं. महावीर मंदिर की ओर गाड़ियों के जाने पर रोक रहेगी. जानकारी के मुताबिक, 26 और 27 जनवरी को रूट बदले हुए रहेंगे. लेकिन लोगों की सहूलियत के लिए वैकल्पिक रूट की भी व्यवस्था की गई है.

विज्ञापन

Traffic Route Changed: पटना में रामनवमी को लेकर महावीर मंदिर की ओर किसी भी दिशा से गाड़ियों का परिचालन नहीं होगा. यह व्यवस्था 26 मार्च की रात आठ बजे से 27 मार्च की रात 11 बजे रात तक रहेगी. रामनवमी को लेकर 26 मार्च की रात से ही प्रसाद लेकर महावीर मंदिर में दर्शन के लिए लाइन लगनी शुरू हो जाती है.

इन श्रद्धालुओं को महावीर मंदिर में दर्शन के लिए वीर कुंवर सिंह पार्क के पश्चिमी गेट (आर ब्लॉक के निकट) से एंट्री कर लाइन में लगते हुए वीर कुंवर सिंह पार्क, जीपीओ गोलंबर होते हुए महावीर मंदिर तक जाने की व्यवस्था की गई है. मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के बाद इन्हें डाकबंगला और गोरिया टोली रोड की तरफ से निकालने की व्यवस्था है. इस दौरान आर ब्लॉक से जीपीओ और पटना जंक्शन की तरफ किसी भी गाड़ियों का परिचालन नहीं होगा.

साथ ही महावीर मंदिर के पास और पटना जंक्शन गोलंबर के पूरब वीणा सिनेमा रोड तक सभी गाड़ियों की एंट्री बंद रहेगी. गोरियाटोली और करबिगहिया की तरफ से पटना जंक्शन को आने वाले वाहन जमाल रोड दक्षिण से यू टर्न लेकर वापस कर दिये जायेंगे. इसके अलावा डाकबंगला चौराहा से पटना जंक्शन के बीच गाड़ियों के परिचालन पर रोक रहेगी.

लोगों के लिए ये होगी वैकल्पिक व्यवस्था

डाकबंगला होकर पटना जंक्शन आने वाली गाड़ियां वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एग्जीबिशन रोड से गोरिया टोली तक जा सकेंगे और जमाल रोड दक्षिण से यू टर्न लेकर वापस हो जायेंगे. मेट्रो के निर्माण कार्य को देखते हुए जेपी गोलंबर से डाकबंगला चौराहा होते हुए जाने वाले जुलूस स्वामीनंदन तिराहा-एसपी वर्मा रोड, न्यू डाकबंगला रोड होते हुए डाकबंगला चौराहा तक जाने की व्यवस्था की गई है.

लोगों से ट्रैफिक पुलिस ने की अपील

पटना जंक्शन जाने वाले यात्रियों से ट्रैफिक पुलिस ने अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक करबिगहिया एंट्री का उपयोग करें. रेल यात्री कोतवाली थाना से बुद्ध मार्ग से जीपीओ आरओबी का प्रयोग कर करबिगहिया की ओर जा सकते हैं, क्योंकि बुद्धमार्ग में जीपीओ फ्लाईओवर के नीचे गाड़ियों का परिचालन नहीं होगा. वीरचंद पटेल पथ से अदालतगंज रोड होते हुए कोई भी गाड़ी बुद्ध मार्ग की ओर नहीं आएगी.

आयकर गोलंबर की ओर ऑटो और ई-रिक्शा पर रहेगी रोक

27 मार्च को शाम पांच बजे के बाद झांकी का आगमन शुरू हो जाता है, इसलिए सभी ई-रिक्शा और ऑटो का परिचालन बेली-बोरिंग रोड क्रॉसिंग से आयकर गोलंबर की तरफ नहीं होगा. गांधी मैदान की और जाना हो तो वे बोरिंग रोड चौराहा राजापुर पुल होते हुए जा सकते हैं. करबिगहिया स्टेशन के लिए आर ब्लॉक फ्लाईओवर होते हुए जा सकते हैं.

Also Read: बिहार में 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली, 4 राउंड हुई फायरिंग

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन