Bihar Chunav: विधानसभा चुनाव से पहले चिराग की पार्टी ने बढ़ाई NDA की टेंशन, गठबंधन में स्वतंत्र पहचान पर अड़ी

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर तैयारियों का दौर तमाम राजनीतिक पार्टियों के बीच देखा जा सकता है. ऐसे में बात करें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की तो, उनकी पार्टी गठबंधन में स्वतंत्र पहचान को लेकर अड़ी है. इस मामले में चिराग की पार्टी के जमुई के सांसद अरुण भारती ने अपनी बात रखी. साफ उन्होंने कह दिया है कि, पार्टी का गठबंधन में सहयोग रहेगा लेकिन पहचान स्वतंत्र रहेगा. चिराग पासवान बहुजन की पहचान है.

विज्ञापन

Bihar Chunav: बिहार में इसी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हलचल मची हुई है. तैयारियों को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है. ऐसे में केंद्रीय मंत्री व लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान को लेकर चर्चा जोर-शोर से हो रही है. दरअसल, पिछले 16 मई को राजधानी पटना में लोजपा (रामविलास) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई थी. इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई. इस बैठक में पार्टी की ओर से तय किया गया कि, लोजपा (रामविलास) एनडीए को सहयोग तो करेगी लेकिन, गठबंधन में पार्टी की पहचान स्वतंत्र होगी. बता दें कि, इसके बाद से सियासी पारा चढ़ा हुआ और चिराग पासवान की ओर से एनडीए में टेंशन बढ़ाने की बात कही जा रही है.

‘बहुजन की पहचान, भाई चिराग पासवान’

इधर, चिराग पासावान के जीजाजी और जमुई के सांसद अरुण भारती भी मुखर कर अपनी बातों को रख रहे हैं. इसी क्रम में सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक के जरिये उन्होंने पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट के जरिये उन्होंने चिराग पासवान को लेकर अपनी बात रखी. दरअसल, अरुण भारती ने लिखा कि. ‘बहुजन की पहचान, भाई चिराग पासवान’ 16 मई को प्रदेश कार्यकारिणी में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी की व्यापक स्वीकार्यता और लोकप्रियता समाज के हर तबके, विशेष रूप से दलित, बहुजन, युवा और नारी शक्ति के बीच स्पष्ट रूप से स्थापित है. इसके बावजूद कुछ राजनीतिक शक्तियां बार-बार उन्हें केवल एक वर्ग विशेष के नेता के तौर पर सीमित करने का प्रयास करती हैं, जो पूर्णतः अनुचित और अस्वीकार्य है.

लोजपा (रामविलास) किसी एक जात की पार्टी नहीं

आगे अरुण भारती ने यह भी लिखा कि, ‘हमारी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता और नेता बिहार की जनता, विशेष रूप से दलित, बहुजन, युवा और महिलाओं के बीच चिराग पासवान जी की लोकप्रियता, आकर्षण और व्यापक स्वीकार्यता को ध्यान में रखते हुए उन्हें बहुजन समाज के एक प्रभावशाली और बृहद नेता के रूप में स्थापित करने के लिए संकल्पबद्ध है. इस दिशा में पार्टी अपना हरसंभव प्रयास और योगदान सुनिश्चित करेगी.’ इस तरह से एक बार फिर चिराग पासवान की पार्टी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. साफ तौर पर कह दिया है कि, लोजपा (रामविलास) एक जाति की पार्टी नहीं है. हालांकि, पिछले दिनों चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुालाकात की थी. जिसके बाद उन्होंने कहा था कि, ‘एनडीए में शिर्ष नेतृत्व के लिए कोई रिक्त स्थान नहीं है.’

Also Read: Bihar News: पीएम मोदी और राष्ट्रपति को इस दिन मिलेगी बिहार के जर्दालू आम और शाही लीची की सौगात, एसी वैन से होगी रवाना

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन