Bihar News: पीएम मोदी और राष्ट्रपति को इस दिन मिलेगी बिहार के जर्दालू आम और शाही लीची की सौगात, एसी वैन से होगी रवाना

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

Bihar News: गर्मी का मौसम आते ही आम और लीची प्रेमियों के लिए खुशखबरी आ जाती है. दरअसल, बिहार के भागलपुर के जर्दालू आम और मुजफ्फरपुर की शाही लीची लोगों के बीच खास लोकप्रिय होते हैं. बता दें कि, हर साल राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भागलपुर का जर्दालू आम और मुजफ्फरपुर की शाही लीची भेजी जाती है. इस बार भी करीब 4 टन लीची और जर्दालू आम भेजने की भी तैयारी है.

विज्ञापन

Bihar News: गर्मी का मौसम आने के बाद लोगों के बीच आम और लीची को लेकर खास लोकप्रियता देखी जाती है. बिहार के भागलपुर का जर्दालू आम और मुजफ्फरपुर की शाही लीची दुनियाभर में फेमस है और लोगों को बेहद पसंद भी आती है. ऐसे में बिहार से हर साल भागलपुर का जर्दालू आम और मुजफ्फरपुर की शाही लीची देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को सौगात के रूप में दी जाती है. इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है. इस बार भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भागलपुर का जर्दालू आम और मुजफ्फरपुर की शाही लीची भेंट स्परूप भेजी जाएगी. जिसकी तैयारी विभाग की ओर से कर ली गई है.

4 टन भेजी जायेगी लीची

भागलपुर का जर्दालू आम तो भेजा ही जायेगा लेकिन इसके साथ करीब 4 टन मुजफ्फरपुर की शाही लीची भेजी जायेगी. इसके लिए दो-दो किलो के दो हजार पैकेट तैयार किए जायेंगे. जानकारी के मुताबिक, जिले के एक प्रसिद्ध प्रोसेसिंग यूनिट के संचालक को पैकेट तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है. बता दें कि, शाही लीची को भेजने के लिए खास तैयारी की गई है. दरअसल, एसी वैन के जरिये इसे दिल्ली पहुंचाया जाएगा. 31 मई को शाही लीची भेजी जाएगी. जिसके बाद 1 जून को दिल्ली स्थित बिहार भवन में यह पहुंचेगा. जिसके बाद यहां से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा अन्य मंत्रियों को भी भेजी जाएगी.

जर्दालू आम के लिए आकर्षक पैकेट तैयार

इधर, प्रोसेसिंग यूनिट के संचालक का कहना है कि, बारिश सही समय पर नहीं होने के कारण इस बार लीची भेजने में करीब एक हफ्ते की देरी हुई. बार-बार मौसम बदलने के कारण जो मिठास लीची में होनी चाहिए, वह नहीं मिल पाती है. इसलिए इस बार देरी हुई. साफ तौर पर कहा गया है कि, हर बार की तरह इस बार भी प्रीमियम क्वालिटी की शाही लीची तैयारी करके भेजी जा रही है. इसके अलावा भागलपुर के जर्दालू आम भेजने की भी पूरी तैयारी है. पिछले दिनों ही खबर सामने आई थी कि, 1 जून तक जर्दालू आम भी पहुंच जाएगा. यह भी बताया गया कि, पहली बार इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ पैकेजिंग मैनेजमेंट की ओर से जर्दालू आम का आकर्षक पैकेट तैयार किया जा रहा है. जिसमें अधिक से अधिक दिन तक आम की क्वालिटी बरकरार रहेगी और वह सुरक्षित भी रहेगा.

Also Read: बिहार में इतने लाख गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हुआ सस्पेंड, पटना में हजारों वाहन चालकों की बढ़ी मुसीबत

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन