Bihar Election: बिहार में हर बूथ के लिए सुरक्षा की खास प्लानिंग, तैनात होंगे दो एयर एम्बुलेंस

Bihar assembly elections
Bihar Election: बिहार में होनेवाले विधानसभा चुनाव में दो एयर एम्बुलेंस की तैनाती होगी. चुनाव के दौरान राज्य की सभी 243 सीटों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए जाएंगे. इसके तहत राज्य के सभी 90,712 बूथों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी.
Bihar Election: पटना. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के साथ बैठक 10 सितंबर को दिल्ली में होगी. जानकारी के अनुसार, उस दिन चुनाव आयोग ने दिल्ली में सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने का निर्णय लिया है. बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भी इसमें शामिल होंगे. इसमें बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर की गई कार्रवाई के संबंध में भी चर्चा होगी.
वोटर सूची का अंतिम प्रकाशन जल्द
यह बैठक बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी खास होगी. इस साल सिर्फ बिहार में ही चुनाव होना है. यहां मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तैयारी चल रही है. जबकि, अगले साल भी पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में चुनाव होना है. इस बैठक में चुनाव आयोग द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव की सभी तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की जाएगी. मालूम हो कि राज्य में मतदाता सूची और मतदान केंद्रों का पुनरीक्षण किया जा चुका है. इसके बाद, राज्य में मतदान के लिए राज्य में सुरक्षा बलों की तैनाती,
मतदान के चरणों सहित विभिन्न एजेंडों पर चर्चा की संभावना जताई जा रही है.
सुरक्षा के होंगे खास इंतेजाम
बिहार में होनेवाले विधानसभा चुनाव में दो एयर एम्बुलेंस की तैनाती होगी. चुनाव के दौरान राज्य की सभी 243 सीटों पर सुरक्षा के सख्त इंतेजाम किए जाएंगे. इसके तहत राज्य के सभी 90,712 बूथों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी. साथ ही, उन बूथों पर होनेवाली किसी भी अप्रिय घटना से निबटने की भी तैयारी की जाएगी. चुनावी हिंसा, नक्सली हिंसा या किसी अप्रिय वारदात को अंजाम दिए जानेपर एयर एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जाएगा.
दो एम्बुलेंस की तैनाती
चुनाव मेंस्वास्थ्य विभाग की ओर से एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाएगी. बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि पिछली लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तरह इस बार भी दो एयर एम्बुलेंसों की तैनाती की जायेगी, जिससे किसी भी संकट की चुनौतियों से निबटा जा सके. एयर एम्बुलेस के माध्यम से घायलों या बीमार मतदान व सुरक्षा कर्मियों को ग्रामीण इलाकों से बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पतालों तक पहुंचाया जाएगा. आपात स्थिति से निबटने के लिए एक एयर एम्बुलेंस पटना में और एक चुनाव वाले क्षेत्र के किसी एक जिले में तैनात की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष झा
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










