Bihar Election: चिराग पासवान आज भरेंगे हुंकार, आरा में होगी भव्य रैली, बड़ी संख्या में पहुंचेंगे लोग

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

चिराग पासवान का सांकेतिक फोटो

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है. इसी के साथ लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज चुनावी हुंकार भरेंगे. आरा में आज चिराग पासवान की भव्य रैली होने वाली है. जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ने को लेकर आशंका जताई जा रही है.

विज्ञापन

Bihar Election: बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. सभी राजनीतिक पार्टियों की ओर से तैयारियां तेज हो गई है. इस बीच लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान फुल ऑन एक्शन मोड में हैं. इसी के साथ आज आरा में उनकी भव्य रैली होने वाली है. चुनाव के मद्देनजर यह रैली बेहद खास मानी जा रही है. वहीं, आरा के रमना मैदान में होने वाली रैली में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है. रैली का नाम नव संकल्प महासभा नाम दिया गया. बता दें कि, पिछले कई दिनों से लोजपा (रामविलास) के तमाम नेताओं की ओर से तैयारियां की जा रही थी, जिसके बाद आज बेहद ही खास दिन माना जा रहा है.

विधानसभा चुनाव को लेकर कर सकते हैं घोषणा

आज नव संकल्प महासभा में चिराग पासवान चुनावी शंखनाद करेंगे. चिराग इस दौरान लोगों को संबोधित करेंगे और विपक्ष को संदेश भी देंगे. बता दें कि, पिछले दिनों चिराग पासवान के विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा जोरों से हो रही थी. पार्टी की ओर से कई सारे पोस्टर लगाए गए, जिसके जरिये चिराग पासवान से चुनाव लड़ने की अपील की गई. जिसके बाद आज बेहद ही खास दिन माना जा रहा है. कयास लगाए जा रहे हैं कि, चिराग पासवान आज विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं. कौन से सीट से वह चुनाव लड़ेंगे, इसकी घोषणा कर सकते हैं.

इन जिलों के पहुंच सकते हैं लोग

इधर, आज आरा के रमना मैदान में होने वाली रैली को लेकर कहा जा रहा है कि, इसमें भोजपुर जिले के साथ-साथ पटना, बक्सर, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास और अरवल जिले के लोग बड़ी संख्या में पहुंचेंगे. बाबू वीर कुंवर सिंह की धरती से आज चिराग पासवान चुनावी शंखनाद करेंगे. साथ ही विपक्ष को बड़ा संदेश भी देंगे. ऐसे में नजरें हर किसी की टिकी हुई है आज होने वाली रैली पर. चिराग पासवान क्या कुछ ऐलान करते हैं, विधानसभा सीट को लेकर क्या घोषणा की जाएगी, इसे लेकर कयासों का बाजार गर्म है.

Also Read:Patna News: पटना साइबर थाना से फरार ठग 13 दिनों से लापता, SSP ने थानेदार पर कर दी बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन