राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए बिहार की बधिर टीम घोषित

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 May 2024 1:06 AM

विज्ञापन

अखिल भारतीय बधिर क्रीड़ा परिषद द्वारा तेलंगाना के हैदराबाद में आयोजित 7वीं राष्ट्रीय बधिर टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए शनिवार को बिहार की टीम की घोषणा की गयी.

विज्ञापन

पटना़ अखिल भारतीय बधिर क्रीड़ा परिषद द्वारा तेलंगाना के हैदराबाद में आयोजित 7वीं राष्ट्रीय बधिर टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए शनिवार को बिहार की टीम की घोषणा की गयी. चैंपियनशिप 9 से 15 जून तक आयोजित होगी. बिहार बधिर क्रीड़ा परिषद के महासचिव मो अतहर अली ने बताया कि राजेंद्र नगर स्थित शाखा मैदान में शनिवार को ट्रायल का आयोजन हुआ. इसमें 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया. चयनित खिलाड़ियों के लिए शाखा मैदान में 19 मई से 5 जून तक प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया जाएगा. ट्रायल कोच संतोष कुमार, मो अतहर अली, आलोक कुमार, आशीष कुमार, मोनू, विवेकानंद प्रसाद और किशोरी जाजोदिया की देखरेख में हुआ़

टीम :

रंजीत बहादुर सिंह, सौरभ प्रताप प्रभाकर, राहुल कुमार, निखिल कुमार, दिपत सुदंर, विशाल कुमार, नीरज कुमार, आर्यन सिंह, प्रिंस कुमार, राहुल कुमार यादव, शौर्य भास्कर, अभिनव, उत्तम कुमार, यश अभिनंदन, मो दानिश खान.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन