ePaper

पटना में महिला बैंककर्मी से दुष्कर्म का प्रयास, थाने में दर्ज हुआ बैंक अधिकारी पर एफआईआर

Updated at : 17 Apr 2025 10:44 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Crime

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Crime: दायर प्राथमिकी में यह आरोप लगाया गया है कि सगुना मोड़ स्थित बैंक के ब्रांच में काम करनेवाले अधिकारी ने दोपहर करीब तीन बजे चिकित्सकीय विमर्श लेने के लिए महिला को बोरिंग रोड स्थित एक हॉस्टल में बुलाया.

विज्ञापन

Bihar Crime: पटना. पटना में एक महिला बैंककर्मी से दुष्कर्म का प्रयास किया गया है. इस मामले में पीड़िता ने बैंक के ही एक अधिकारी पर संगीन इल्जाम लगाए गए हैं. जानकारी के अनुसार, एक निजी बैंक में काम करनेवाली महिला ने अपने अफसर पर जबरन शराब पीने का दबाव बनाने और दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है. इस बाबत पीड़िता ने एसके पुरी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.

बैंक अधिकारी ने हॉस्टल में बुलाया

दायर प्राथमिकी में यह आरोप लगाया गया है कि सगुना मोड़ स्थित बैंक के ब्रांच में काम करनेवाले अधिकारी ने दोपहर करीब तीन बजे चिकित्सकीय विमर्श लेने के लिए महिला को बोरिंग रोड स्थित एक हॉस्टल में बुलाया. वहां पहुंचे पर महिला बैंककर्मी ने पाया कि आरोपित ने शराब पी रखी थी. वह महिला को भी शराब पीने का दबाव बना रहा था. महिला बैंककर्मी के इनकार करने पर आरोपित ने महिला का हाथ पकड़ लिया.

शराब के नशे में की दुष्कर्म की कोशिश

बैंककर्मी महिला ने इस बाबत हॉस्टल संचालक पर भी आरोप लगाये हैं. महिला ने कहा है कि हॉस्टल संचालक ने बाहर जाकर दरवाजा बंद कर दिया था, जिसके कारण वो कमरे में फंस गयी थी. इस दौरान अधिकारी ने महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की. महिला का दावा है कि उसने किसी तरह दरवाजा को खटखटाया और उसकी आवाज सुनकर लोग जमा हुए. लोगों ने दरवाजा खोला तो वो कमरे से बाहर निकल सकी. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.

Also Read: बिहार में मठ-मंदिरों की जमीन का रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन, हटेगा अतिक्रमण

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन