Bihar Crime: पुलिस पर हमला मामले में 3 अपराधियों को धर दबोचा, मुख्य आरोपी की अब भी तलाश
Published by : Preeti Dayal Updated At : 01 May 2025 12:58 PM
Bihar Crime: बिहार में पुलिस पर हमले को लेकर पिछले दिनों कई खबरें सामने आई. जिसके बाद अब बड़ी कार्रवाई हुई है. दरअसल, पुलिस की टीम ने बिक्रमगंज में 3 अपराधियों को धर दबोच लिया है. साथ ही मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस अब जुट गई है.
Bihar Crime: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच चुका है. पिछले दिनों पुलिस पर ही हमले को लेकर खबर सामने आई थी. जिसके बाद अब रोहतास में बड़ी कार्रवाई भी हो गई है. दरअसल, बिक्रमगंज के कुरैशी मोहल्ला में आज सुबह एसपी रौशन कुमार की टीम सैकड़ों पुलिस के जवान के साथ पहुंची. जहां बड़ी कार्रवाई हुई.
डीएसपी ने दी पूरे मामले की जानकारी
बता दें कि, पुलिस पर हमला के आरोप में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. साथ में एक स्विफ्ट डिजायर कार और एक पल्सर बाइक भी जब्त कर लिया गया. वहीं, इस कार्रवाई के बाद मीडिया से बात करते हुए डीएसपी कुमार संजय ने बताया कि, चार दिन पहले दिनारा थाना क्षेत्र के तोड़ा गांव में हुई दिनेश पांडेय की हत्या में आरोपी तोड़ा गांव निवासी टुन्ना पांडेय की बिक्रमगंज के कुरैशी मोहल्ला में छुपाने की जानकारी मिली. पुलिस आजाद कुरैशी के घर से टुन्ना पांडेय को गिरफ्तार कर ला रही थी, इसी बीच बल प्रयोग कर अपराधी को छुड़ाने की कोशिश हुई.
मुख्य आरोपी नहीं लगा हाथ
आगे यह भी बताया कि, इस मामले में बिक्रमगंज थाने में सात नामजद और दर्जनों अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसी मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी के नेतृत्व में पुलिस कुरैशी मोहल्ला पहुंची और वहां से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, मुख्य आरोपी आजाद कुरैशी पुलिस के हाथ नहीं लगा.
बिक्रमगंज से संतोष चंद्रकांत की रिपोर्ट
Also Read: Anant Singh: जेल से बाहर आकर विधानसभा चुनाव पर बाहुबली अनंत सिंह का बड़ा दावा, इस सीट पर कर रहे तैयारी !https://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/patna/anant-singh-after-coming-out-of-jail-strongman-anant-singh-made-a-big-claim-for-the-assembly-elections-he-is-preparing-for-this-seat
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










