Bihar Cabinet: युवाओं के लिए नौकरी, मुंबई में बिहार भवन, लॉजिस्टिक पार्क, कैबिनेट की बैठक में 41 एजेंडों पर मुहर
नीतीश कुमार (दाएं) सम्राट चौधरी (बाएं) Photo: PTI
Bihar Cabinet: आज नीतीश कैबिनेट की बैठक में 41 एजेंडों पर मुहर लगी. इस बैठक में युवाओं के लिए नौकरी, मुंबई में बिहार भवन, दरभंगा में हवाई अड्ड के पास लॉजिस्टिक पार्क और कार्गो हब के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण के लिए मुआवजा राशि समेत कई प्रमुख फैसले लिए गए.
Bihar Cabinet: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें 41 प्रमुख प्रस्तावों पर मुहर लगी. इस बैठक में नीतीश सरकार के तमाम विभागों के मंत्री मौजूद रहे. कैबिनेट की बैठक में युवाओं के लिए नौकरी से जुड़ा फैसला लिया गया. दरअसल, कृषि विभाग में 694 नई नियुक्तियों को मंजूरी दी गई. इसके अलावा भी अन्य विभागों में अलग-अलग पदों के लिए नियक्तियां निकाली गई हैं.
आपके शहर में
मुंबई में बिहार भवन और दरभंगा में लॉजिस्टिक पार्क
इसके साथ ही आज कैबिनेट की बैठक में मुंबई में बिहार भवन के निर्माण को लेकर 314 करोड़ 20 लाख 59 हजार रुपए मंजूर किए गए. दरभंगा में हवाई अड्डा के पास लॉजिस्टिक पार्क और कार्गो हब के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण किया जाएगा. इसके मुआवजा के लिए 138 करोड़ 82 लाख 88 हजार रुपए स्वीकृत किए गए. साथ ही राज्य के 53 जेलों में नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए