पीडब्ल्यूसी में कला और जागरूकता विषय पर व्याख्यान का हुआ आयोजन
पटना वीमेंस कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की ओर से दखल थिएटर सोसाइटी एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स के सहयोग से आर्ट एंड अवेयरनेस विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया
संवाददाता,पटना पटना वीमेंस कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की ओर से दखल थिएटर सोसाइटी एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स के सहयोग से आर्ट एंड अवेयरनेस विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया. कार्मेल हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सुप्रसिद्ध रंगमंच एवं फिल्म निर्देशक अनामिका हक्सर थीं. कार्यक्रम की शुरुआत अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ सहर रहमान ने की. अपने संबोधन में अनामिका हक्सर ने रंगमंच की उस शक्ति पर प्रकाश डाला जो सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन की वाहक बनती है. पुरानी दिल्ली के अपने अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ) कभी भी कला का स्थान नहीं ले सकती और कलाकार कभी नष्ट नहीं होगा. उन्होंने अपनी चर्चित फिल्म घोड़े को जलेबी खिलाने ले जा रहा हूं के अनुभवों के जरिए छात्रों को मानवीय चेतना के प्रति जागरूक किया. व्याख्यान के दौरान छात्राओं के साथ हुए जीवंत संवाद ने विषय को और अधिक स्पष्ट किया. अंत में सौम्या वर्तिका ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए