Bihar News: '1985 में 63 तो 1990 में 87 मर्डर, लेकिन 2025 में …', पार्लियामेंट में बीजेपी MP ने विपक्ष पर बोला हमला
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 09 Dec 2025 4:09 PM
राहुल गांधी
Bihar News: बिहार के वेस्ट चंपारण से बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी अगर बिहार घूमने आयेंगे तो सभी विधायक के साथ एक बोलेरो में ही आ जायेंगे.
Bihar News: बीजेपी एमपी संजय जायसवाल ने कहा है कि बिहार में कांग्रेस की हैसियत कितनी है हर कोई जानता है. उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में बिहार की जनता ने कांग्रेस के सिर्फ 6 विधायक जिताए. ऐसे में अगर राहुल गांधी बिहार आयेंगे तो सभी विधायक के साथ एक बोलेरो ही घूमने निकल सकते हैं.
क्या बोले संजय जायसवाल
संजय जायसवाल ने कहा, “बिहार चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने 20 साल के एनडीए शासन काल का कोई भी मुद्दा नहीं उठाया. वह सिर्फ वोट चोरी और एसआईआर करते रह गए. जनता को पता ही नहीं कि वोट चोरी किसकी हुई. 99.8 प्रतिशत घरों में बीएलओ मतदाताओं के घर गए और उनका फॉर्म भरा गया. विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए ने बीएलओ की मदद की. कांग्रेस ने भी अपने कार्यकर्ता बीएलए बनाकर भेजे, फिर भी वोट चोरी कह रहे हैं.”
सुधरने वाले नहीं हैं राहुल गांधी- जायसवाल
भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने मंगलवार को लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा करते हुए विपक्ष पर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बीते 3 महीने से वोट चोरी रट रहे हैं. 20 साल से यहां हमारी सरकार है. उनको कोई मुद्दा नहीं मिला. इसे देखकर लग रहा है कि वो सुधरने वाले नहीं हैं.
जायसवाल ने आगे कहा कि सबसे पहले वोट चोरी 1947 में हुई थी. उस समय पूरी कांग्रेस कमिटी सरदार पटेल के पक्ष में थी, लेकिन जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री बन गए थे. बिहार में बूथ कैप्चरिंग की शुरुआत भी कांग्रेस ने ही 1957 में बेगूसराय से की थी.
जायसवाल ने आगे कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 1985 में बिहार के चुनाव में 63 हत्याएं हुई थीं. बिहार विधानसभा चुनाव 1990 में 87 मर्डर हुए थे. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का जब चुनाव हुआ तो हत्या या हिंसा तो दूर की बात है, एक भी बूथ पर दोबारा मतदान तक नहीं हुआ.
इसे भी पढ़ें: बिहार के 20 जिलों में 11 दिसंबर तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










