Bihar Ka Mausam: बिहार के 20 जिलों में 11 दिसंबर तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 09 Dec 2025 2:52 PM
बिहार मौसम सेवा केंद्र का पूर्वानुमान
Bihar Ka Mausam: बिहार मौसम सेवा केंद्र ने लेटेस्ट अपडेट में बताया कि यहां के 20 जिलों में अगले 48 घंटे के दौरान मौसम बदला-बदला सा रहेगा. घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम रहेगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.
Bihar Ka Mausam: बिहार मौसम सेवा केंद्र ने राज्य के कई जिलों में कोहरे और धुंध को लेकर अलर्ट जारी किया है. 11 दिसंबर तक इसका असर रहने की संभावना बताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के उत्तर और पूर्वी हिस्सों में कोहरा ज्यादा छा सकता है. दक्षिण और मध्य इलाकों में भी हल्की धुंध देखने को मिल सकती है.
इन जिलों में अलर्ट
बिहार मौसम सेवा केंद्र ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, गोपालगंज, सीवान, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया जैसे उत्तर-पूर्वी जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. औरंगाबाद, गया, रोहतास और कैमूर जिलों के कुछ हिस्सों में भी रात और सुबह के समय कोहरे का असर दिखाई दे सकता है.

गाड़ी धीरे चलाने की सलाह
कोहरा बढ़ने से सबसे ज्यादा असर यात्रा पर पड़ेगा. हाईवे और मुख्य सड़कों पर दृश्यता बहुत कम हो सकती है. इसलिए वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे रात और सुबह के समय वाहन धीरे चलाएं. डिपर लाइट का इस्तेमाल करें और सड़क पर दूरी बनाकर रखें.
मौसम विभाग का कहना है कि तापमान लगातार गिर रहा है, जिससे अगले कुछ दिनों में कोहरा और भी घना हो सकता है. फिलहाल बिहार के लोगों को दो दिनों तक सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है. जैसे ही मौसम में बदलाव होगा, विभाग नई जानकारी साझा करेगा. अभी के लिए कोहरा और ठंड दोनों मिलकर सुबह का मौसम काफी ठंडा रह सकता है.

कैसा रहा तापमान का हाल
IMD पटना ने बताया कि बिहार में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है. सबसे कम तापमान सबौर में 8.4 डिग्री दर्ज हुआ. कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से 14 डिग्री के बीच दर्ज हुआ है. पटना में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री रहा, जबकि गया में 10.6 डिग्री दर्ज किया गया. अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में तापमान थोड़ा बढ़ा है. अगले दिनों में ठंड और बढ़ने की उम्मीद है.
इसे भी पढ़ें: गया में लैपटॉप से खोला स्कॉर्पियो का हैंडल लॉक, बैंक के सामने से की चोरी, जहानाबाद-पटना की ओर भागे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










