ज्ञान और प्रेरणा का अनूठा केंद्र है बापू टावर : तिग्मांशु धूलिया

Published by : MANISH LIFE Updated At : 19 Jun 2025 12:53 AM

विज्ञापन

प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक व अभिनेता तिग्मांशु धूलिया बुधवार को गर्दनीबाग स्थित बापू टावर संग्रहालय का दौरा करने पहुंचे. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृति में निर्मित इस संग्रहालय में उन्होंने गांधी जी के जीवन, विचारों और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी प्रदर्शित स्मृतियों को देखा और जाना.

विज्ञापन

ज्ञान और प्रेरणा का अनूठा केंद्र है बापू टावर : तिग्मांशु धूलिया

संवाददाता, पटना प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक व अभिनेता तिग्मांशु धूलिया बुधवार को गर्दनीबाग स्थित बापू टावर संग्रहालय का दौरा करने पहुंचे. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृति में निर्मित इस संग्रहालय में उन्होंने गांधी जी के जीवन, विचारों और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी प्रदर्शित स्मृतियों को देखा और जाना. इस दौरान उनके साथ थिएटर कलाकार पुंज प्रकाश व हाउस ऑफ वेरायटी के निदेशक सुमन कुमार भी मौजूद थे. तीनों ने संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं में लगे ऐतिहासिक चित्रों, म्यूरल्स, ऑडियो-विजुअल प्रस्तुतियों और लघु फिल्मों को देखा. इसके बाद तिग्मांशु धूलिया ने कहा कि बापू टावर में गांधी जी की जीवन यात्रा को बेहद प्रभावशाली और जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है. चंपारण सत्याग्रह से लेकर भारत की आजादी तक के क्षणों को जिस खूबसूरती से दिखाया गया है, वह नयी पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक है. उन्होंने बापू टावर को ज्ञान और प्रेरणा का अनूठा केंद्र बताया. इस अवसर पर संग्रहालय के निदेशक विनय कुमार ने उन्हें पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति-चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया. उप निदेशक ललित कुमार सिंह समेत कई अन्य अधिकारी और दर्शक मौके पर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH LIFE

लेखक के बारे में

By MANISH LIFE

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन