Attack On Police: बिहार और यूपी पुलिस पर पश्चिम चंपारण में जानलेवा हमला, एक एसआई घायल
Published by : Preeti Dayal Updated At : 19 Sep 2025 11:14 AM
घटना से जुड़ी तस्वीर
Attack On Police: बिहार में एक बार फिर पुलिस पर हमला हुआ. बुधवार की देर रात पश्चिम चंपारण जिले में बिहार और यूपी पुलिस पर जानलेवा हमले में एसआई प्रमोद राम गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस पूरी घटना को लेकर जांच-पड़ताल कर रही है.
Attack On Police: बुधवार की देर रात पश्चिम चंपारण जिले में बिहार और यूपी पुलिस पर जानलेवा हमला हुआ. पूरी घटना जिले के धनहा थाना इलाके के दहवा गांव की है. दरअसल, पुलिस टीम विशेष अभियान के तहत गांव में छापेमारी करने पहुंची थी. इसी दौरान गांव के असामाजिक तत्वों ने अचानक पथराव और लाठी-डंडों से हमला कर दिया.
एसआई प्रमोद राम घायल
जानकारी के मुताबिक, इस घटना में धनहा थाना में तैनात एसआई प्रमोद राम गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गंभीर स्थिति में इलाज के लिए सीमावर्ती यूपी के कुशीनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है. घटना के बाद पुलिस बल ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया है.
पशु तस्करी से जुड़ा है मामला
पूरी घटना को लेकर बताया गया कि दहवा गांव से बड़े पैमाने पर पशु यूपी ले जाने की गुप्त सूचना उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की पुलिस को मिली थी. इसे लेकर यूपी पुलिस ने धनहा थाना से मदद मांगी थी. इसी क्रम में रुस्तम अंसारी नाम के पशु तस्कर के घर पर छापेमारी की. लेकिन, इसी दौरान पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया.
इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
साथ ही पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमलावरों की पहचान की जा रही है और कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. सूचना पर धनहा थाना के अंचल निरीक्षक सुमित कुमार पहुंचे है. साथ ही विधि व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, ताकि माहौल नियंत्रण में रहे. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल कायम है.
‘अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा’…
पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि पुलिस पर हमला करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही एसपी सुशांत कुमार सरोज ने शुक्रवार को घटना स्थल दहवा गांव पहुंचकर पूरी स्थिति का जायजा लिया.
(चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










