ePaper

Samsung Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले घट गयी Galaxy S25 Ultra की कीमत, चेक करें ऑफर

Updated at : 24 Feb 2026 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
Samsung Galaxy S26 Ultra Price Drop

Samsung Galaxy S26 Ultra

Samsung Galaxy S25 Ultra का बेस वैरिएंट फिलहाल ₹1,06,955 में मिल रहा है. अगर आप Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं, तो आपको ₹4,000 का बैंक डिस्काउंट भी मिल जाएगा. आइए इस ऑफर के बारे में डिटेल में जानते हैं.

विज्ञापन

Samsung Galaxy S26 Ultra के भारत में लॉन्च से ठीक पहले Galaxy S25 Ultra अब कम कीमत पर बिक रहा है. दरअसल, Galaxy Unpacked 2026 से सिर्फ एक दिन पहले Flipkart पर Galaxy S25 Ultra पर 23,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है. ऐसे में अगर आप भी सैमसंग का फ्लैगशिप फोन लेने की सोच रहे हैं, तो ये डील आपके लिए एक बढ़िया मौका हो सकती है. आइए अब आपको इस ऑफर के बारे में डिटेल में बताते हैं.

Flipkart पर सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Ultra

Samsung Galaxy S25 Ultra अब Flipkart पर बेस्ट डील में मिल रहा है. इसकी बेस वेरिएंट की कीमत ₹1,06,955 है, जो कि ओरिजिनल प्राइस से लगभग ₹23,044 सस्ता है. और हां, अगर आप Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो ₹4,000 का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी आपको मिल जाएगा. और अगर एक साथ पैसा देना मुश्किल लगे, तो Flipkart पर ईजी इंस्टॉलमेंट्स और नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी है. इसकी शुरुआती रकम ₹5,139 प्रति महीने से शुरू होती है.

आप अपना पुराना फोन भी ट्रैड कर सकते हैं. उसके बदले आपको 60,300 रुपए तक का वैल्यू मिल सकता है. बस ये वैल्यू इस बात पर डिपेंड करती है कि फोन की वर्किंग कंडीशन, मॉडल, वेरिएंट, बिलिंग डेट वगैरह क्या है.

Samsung galaxy s26 ultra price detail

Samsung Galaxy S25 Ultra के फीचर्स

इसमें 6.9 इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है. इसकी मैक्सिमम ब्राइटनेस 2,600 निट्स तक जाती है. फ्रंट पैनल को Corning Gorilla Armor 2 से प्रोटेक्ट किया गया है और बैक पैनल Gorilla Glass Victus 2 से सेफ है. 

परफॉरमेंस की बात करें तो, फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिपसेट है जो 3nm प्रोसेस पर बना है. इसके साथ आपको 12GB या 16GB RAM मिलती है और स्टोरेज ऑप्शन 256GB, 512GB या 1TB (non-expandable) हैं. Galaxy S25 Ultra में 5,000mAh की बैटरी मिल जाती है जो 45W वायर्ड, 15W Qi2 वायरलेस और 4.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है.

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह फोन क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आता है. इसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर है जिसमें OIS भी है. साथ में 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 10MP का टेलीफोटो कैमरा जो 3x ऑप्टिकल जूम देता है, और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस जो 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है. सेल्फी के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

यह भी पढ़ें: Nothing Phone 4a सीरीज का डिजाइन आया सामने, मिलेगा नया Glyph Bar, जानें क्या है इसकी खासियत?

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola