Bihar News: बिहार के इस जिले में बनारस वाली गंगा आरती का ले सकेंगे आनंद, मॉर्डन लुक में दिखेगा ये घाट

Published by : Preeti Dayal Updated At : 19 Sep 2025 10:12 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बनारस जैसी गंगा आरती का आनंद अब बिहार में ही लोग ले सकेंगे. मुजफ्फरपुर जिले में मॉर्डन तरीके से घाट को तैयार किया जायेगा. नगर निगम द्वारा रिवर फ्रंट डेवलेपमेंट परियोजना का प्रस्ताव पारित करने के बाद इसका डीपीआर तैयार किया जायेगा.

विज्ञापन

Bihar News: भव्य गंगा आरती का दृश्य देखने के लिए अब बनारस जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बिहार में ही इसका आनंद लोग ले सकेंगे. दरअसल, मुजफ्फरपुर जिले में बनारस के जैसे ही भव्य गंगा आरती होगी. घाटों को मॉडर्न लुक देने की भी योजना है. दरअसल, जिले में गंडक नदी के किनारे बनारस के जैसे ही आरती के लिए मंच बनाया जाएगा.

डीपीआर तैयार कर मंत्रालय को भेजा जाएगा

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम की तरफ से रिवर फ्रंट डेवलेपमेंट परियोजना का प्रस्ताव पारित करने के बाद इसका डीपीआर तैयार किया जाएगा. इसके बाद डीपीआर को केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के पास भेजा जाएगा. मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर निकाला जाएगा. पहले फेज में अखाड़ाघाट से आश्रमघाट तक के जगह को डेवलप किया जाएगा.

घाट किनारे होंगी ये व्यवस्थाएं…

दरअसल, घाट को मॉडर्न लुक दिया जाएगा. जहां पर जगह कम होगी वहां कनेक्टिंग पाथवे बनाए जायेंगे. घाट किनारे बैठने की सुविधा, पार्किंग, फूड कोर्ट और कियोस्क स्टॉल के साथ-साथ कई आकर्षक सुविधाएं लोगों के लिए तैयार की जायेंगी, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग वहां पहुंचें. घाट को लेकर गौर करने वाली बात यह है कि आर्टिफिशियल घाट भी बनाए जायेंगे.

आर्टिफिशियल घाट का होगा फायदा

आर्टिफिशियल घाट बनने का यह फायदा हो सकेगा कि इससे नदी का पानी दूषित नहीं होगा. साथ ही पर्व-त्योहारों के मौके पर मूर्ति विसर्जन इसी घाट पर आसानी से हो सकेगा. आर्टिफिशियल घाट को लेकर अन्य योजनाएं भी तैयार की जा रही हैं. जानकारी के मुताबिक, रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट को जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा. लेकिन, इससे पहले विशेषज्ञों की टीम इलाके का सर्वे कर रही है.

परियोजना का ये है उद्देश्य…

दूसरी तरफ इस परियोजना का उद्देश्य गंडक नदी के किनारों को व्यवस्थित तरीके से विकसित कर धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन एक नई पहचान देना और जिले में इसे बढ़ावा देना है. संभावना जताई जा रही है कि एक बार बनारस की तर्ज पर जिले में भव्य गंगा आरती के लिए मंच बन जाने के बाद लोग काफी संख्या में यहां पहुंचेंगे. तमाम सुविधाएं होने के कारण रोजगार के साथ-साथ व्यापार को भी बढ़ावा मिल सकेगा.

Also Read: Industry In Bihar: बिहार के इस जिले में होंगी फैक्ट्रियां ही फैक्ट्रियां, रोजगार और निवेश के लिए मिलेगा बंपर मौका

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन