ePaper

तारामंडल में जल्द बनेगा एस्ट्रो पार्क, मोबाइल साइंस बस का भी होगा शुभारंभ

Updated at : 13 Jun 2025 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
तारामंडल में जल्द बनेगा एस्ट्रो पार्क, मोबाइल साइंस बस का भी होगा शुभारंभ

अब बिहार के बच्चों को ग्रह-नक्षत्र और ब्रह्मांड की दुनिया को समझना और आसान होगा. पटना स्थित आयकर गोलंबर के पास तारामंडल परिसर में एस्ट्रो पार्क बनाया जायेगा. इसमें साइंस को सरल और इंटरेक्टिव तरीके से समझने के लिए कई मॉड्यूल और प्रदर्शनी लगायी जायेगी. बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से इस पार्क को जुलाई तक शुरू करने की तैयारी है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना अब बिहार के बच्चों को ग्रह-नक्षत्र और ब्रह्मांड की दुनिया को समझना और आसान होगा. पटना स्थित आयकर गोलंबर के पास तारामंडल परिसर में एस्ट्रो पार्क बनाया जायेगा. इसमें साइंस को सरल और इंटरेक्टिव तरीके से समझने के लिए कई मॉड्यूल और प्रदर्शनी लगायी जायेगी. बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से इस पार्क को जुलाई तक शुरू करने की तैयारी है. एस्ट्रो पार्क में ब्रह्मांड से जुड़ी गतिविधियों को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया जायेगा, जिससे बच्चे अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियों को आसानी से जान सकेंगे. मालूम हो कि तारामंडल में शो देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. जिससे कई लोगों को टिकट नहीं मिल पाता है. वे अब इस पार्क में अपना समय बिता सकेंगे.

वहीं दूसरी ओर, राज्य के दूरदराज इलाकों के बच्चों तक विज्ञान की रोशनी पहुंचाने के लिए मोबाइल साइंस बस की शुरुआत की जा रही है. यह बस गांव-गांव जाकर बच्चों को विज्ञान की जानकारी देगी. बस में दो प्रशिक्षित साइंस गाइड होंगे, जो स्थानीय स्कूलों में तीन दिन रुककर बच्चों को वैज्ञानिक प्रयोगों और सोच से परिचित करायेंगे. इस पहल से न सिर्फ विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि ग्रामीण छात्रों को भी बेहतर वैज्ञानिक अनुभव मिल सकेगा. मोबाइल बस में विज्ञान को समझने के लिए कोई टिकट नहीं खरीदना होगा. बस श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र से मंगायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH LIFE

लेखक के बारे में

By MANISH LIFE

MANISH LIFE is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन